---Advertisement---

कल का मौसम 4 March 2025: UP-Delhi में सतही हवाओं का डेरा, Uttarakhand-Haryana में बारिश बढ़ाएगी परेशानी! जानें MP-Rajasthan में कैसा रहेगा वेदर?

कल का मौसम 4 March 2025: मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल दिल्ली के साथ यूपी के विभिन्न इलाकों में सतही हवाएं चलेंगी। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान के लगभग सभी इलाकों में मौसम साफ होने और धूप खिलने के आसार हैं। उत्तराखंड और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने काले बादल छाने और बारिश दर्ज किए जाने के आसार जताए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 3, 2025 5:50 अपराह्न

कल का मौसम 4 March 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 4 March 2025: सतही हवाओं की आमद हो चुकी है। दिल्लीवासी और यूपी-बिहार के लोग बखूबी इस हवा से परिचित होंगे। मौसम विभाग ने सतही हवाओं को स्थिति को देखते हुए पूर्वानुमान भी जारी कर दिया है। ऐसे में हम आपको कल का मौसम 4 March 2025 से जुड़े सभी अपडेट बताएंगे। इसके साथ ही ये भी बताएंगे कि दिल्ली-UP में सतही हवाओं का क्या असर हो सकता है। वहीं उत्तराखंड और हरियाणा के किन-किन इलाकों में बारिश होगी पूर्वानुमान रिपोर्ट में इसका भी जिक्र है। तो आइए राजस्थान, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों के वेदर रिपोर्ट सांझा करने के साथ हम आपको कल का मौसम से जुड़े अपडेट बताते हैं।

UP-Delhi में कैसा रहेगा कल का मौसम 4 March 2025?

मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक यूपी-दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में आगामी कल सतही हवाओं का कहर नजर आ सकता है। इस दौरान तेज धूप के साथ हवाएं तापमान को प्रभावित करेंगी। दिल्ली के आनंद विहार, चांदनी चौक, अक्षरधाम, पीतमपुरा, पालम, सफदरगंज, लोधी रोड, चांदनी चौक समेत कई इलाकों में लोगों को सतही हवाएं महसूस होंगी।

वहीं यूपी के पूर्वी इलाके गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, गाजीपुर, मऊ, बलिया, वाराणसी आदि समेत अन्य कई इलाको में सतही हवाएं चलेंगी। सनद रहे कि ये सतही हवाएं कई दफा बारिस का सूचकांक बनकर भी आती हैं। ऐसे में यदि सतही हवाओं का कहर तेज रहा कि तो आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली के साथ UP के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की जा सकती है।

Uttarakhand-Haryana में बारिश बढ़ाएगी परेशानी!

बता दें कि उत्तराखंड के चमोली से लेकर अलमोड़ा, चंपावत, बागेश्वर समेत अन्य कई मैदानी इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं। राजधानी देहरादून के कुछ इलाकों में बारिश सैलानियों के साथ स्थानिय लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। वहीं देवप्रयाग, गंगोत्री, काशीपुर, रद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, गढ़वाल समेत कुछ अन्य इलाकों में भी कल यानी 4 मार्च को हलकी बूंदा-बांदी के आसार हैं।

हरियाणा की बात करें तो राज्य के हिसार, ऐलानाबाद, झज्जर, लोहारु, आदमपुर और उकलाना समेत कुछ इलाकों में काले बादल छाए रहने के साथ बूंदा-बांदी हो सकती है। वहीं महेन्द्रगढ़, भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने के आसार हैं।

MP-Rajasthan में कैसा रहेगा कल का मौसम 4 March 2025?

मध्यप्रदेश में मौसम पूरी तरह से करवट बदल चुका है। राज्य के बेतुल, रीवा, सागर, भोपाल, इंदौर, डबरा, दामोह, गुना, चित्रकूट, छिंदवाड़ा समेत अन्य कई जिलों में कल भी धूप खिला नजर आ सकता है। वहीं चंबल और ग्वालियर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। बता दें कि MP में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ नजर आ रहा है और हर दिन धूप खिल रही है।

MP से इतर राजस्थान में भी धूप खिलने और मौसम साफ होने के आसार जताए जा रहे हैं। इस कड़ी में भरतपुर से लेकर जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, टोंक, बांसवाड़ा, बांरा, डुंगरपर, गंगानगर सिटी समेत अन्य कई जिलों में 4 मार्च को धूप खिला नजर आएगा।

पटना, लखनऊ समेत देश के इन प्रमुख शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के आंकड़े

पटना, लखनऊ, रांची समेत देश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
रांची1730
पटना1932
लखनऊ1330
दिल्ली1426
कोलकाता2033
मुंबई1935
चेन्नई2433
जयपुर1426
भोपाल1331
गुरुग्राम1325

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case

मई 31, 2026

Abhishek Banerjee

मई 31, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026