---Advertisement---

कल का मौसम 8 April 2025: Delhi-Haryana में तपती धूप में झुलसेगा शरीर, UP-Rajasthan में ‘हीटवेव’ की आफत; जानें उत्तराखंड, MP में वेदर का हाल

कल का मौसम 8 April 2025: आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा में तपती धूप लोगों के लिए चिंता का सबब बनेगी। इस दौरान तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगाी जिससे गर्मी बढ़ने के आसार हैं। उत्तर भारत में स्थित यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में हीटवेव का कहर नजर आ सकता है। वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बूंदा-बांदी लोगों को गर्मी से राहत दिला सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 7, 2025 6:39 अपराह्न

कल का मौसम 8 April 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 8 April 2025: कमर कस लीजिए क्योंकि तपती धूप अब कहर बरपाने को तैयार है। बढ़ते तापमान के साथ धूप भी अपना रौद्र रूप दिखाएगा और इंसानी शरीर उसकी आंच में झुलसता नजर आएगा। आईएमडी ने इन्हीं तमाम संभावनाओं और मौसम की गतिविधियों के आधार पर पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा कर दिया है। IMD पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक कल का मौसम 8 April 2025 दिल्लीवासियों के लिए चिंता का सबब बन सकता है। राजधानी में आगामी कल अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। वहीं हरियाणा में भी तपती धूप लोगों को झुलसाती नजर आएगी। यूपी और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 8 अप्रैल को हीटवेव का कहर देखने को मिल सकता है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में मौसम परिवर्तित होता नजर आ सकता है।

Delhi-Haryana में तपती धूप में झुलसेगा शरीर, तो UP-Rajasthan में हीटवेव बनेगा आफत!

राजधानी वासी सावधान हो जाएं, क्योंकि तपती धूप काल बनकर उन पर बरस सकती है। आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: 22 और 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ऐसी स्थिति में स्पष्ट है कि धूप आसमान से आग की तरह बरसेगा और लोगों को झुलसाने का काम करेगा। दिल्ली से हटे हरियाणा के ज्यादा जिलों में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास नजर आ सकता है। ऐसे में हिसार से लेकर रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूह, रेवाड़ी समेत अन्य कई जिलों में तपती धूप लोगों के लिए मुसीबत बनेगी।

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल से लेकर अवध, कानपुर क्षेत्र और पश्चिमी यूपी तक हीटवेव का कहर नजर आ सकता है। तपती धूप के कारण पूर्वांचल में गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, गाजीपुर से लेकर पश्चिमी में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ तक गर्मी बढ़ेगी। इसमें हीटवेव भी लोगों के लिए चिंता का सबब बनेगा। यूपी के अलावा राजस्थान में भी अजमेर से लेकर अलवर, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर, बारां, बांसवाड़ा समेत अन्य कई जिलों में तापमान बढ़ने के आसार हैं। ऐसी स्थिति में गर्मी बढ़ेगी और लोगों के समक्ष नई मुसीबतें पैदा होंगी।

उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम 8 April 2025?

पहाड़ों से घिरे उत्तराखंड में कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलता नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 8 अप्रैल को हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहाना नजर आएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

उत्तर भारत में स्थित मध्य प्रदेश की बात करें तो बुंदेलखंड से लेकर मैदानी इलाकों तक में गर्मी की रौद्र रूप नजर आएगा। भोपाल, सतना, ग्वालियर, रीवा, सागर, छिंदवाड़ा, दतिया और दामोह में भीषण गर्मी महसूस की जा सकती है। वहीं बुंदेलखंड इलाके में हीटवेव तपती धूप के साथ लोगों के लिए चिंता का सबब बनकर उभर सकती है जिससे निपटना आसान नहीं होगा।

रांची, लखनऊ समेत अन्य प्रमुख शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान

लखनऊ, रांची, पटना समेत देश के अन्य प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
लखनऊ22°C40°C
रांची21°C34°C
पटना25°C37°C
देहरादून18°C36°C
जयपुर26°C42°C
गुरुग्राम24°C40°C
भोपाल24°C42°C
दिल्ली22°C41°C
चेन्नई27°C36°C
मुंबई25°C37°C
कोलकाता25°C35°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026