---Advertisement---

Walk Benefits: खत्म होती याददाश्त और बढ़ती एंग्जायटी को चुटकियों में खत्म कर देगा ये रूटीन, ऑफिस से लेकर घर में करें ट्राई

Walk Benefits: ऑफिस तो डेली का रूटीन में शामिल है। इसलिए इसी समय में खुद के लिए भी समय निकालना बहुत जरूरी है। आपको बता दें, सिर्फ आधे घंटे के ब्रेक से और वॉक करने से आपको कई फायदे मिलेंगे। जिंदगी के सफर का आनंद उठाने के लिए स्वस्थ रहना बहुत ज्यादा ही जरूरी है। ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 16, 2023 4:58 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Walk Benefits: ऑफिस तो डेली का रूटीन में शामिल है। इसलिए इसी समय में खुद के लिए भी समय निकालना बहुत जरूरी है। आपको बता दें, सिर्फ आधे घंटे के ब्रेक से और वॉक करने से आपको कई फायदे मिलेंगे।

जिंदगी के सफर का आनंद उठाने के लिए स्वस्थ रहना बहुत ज्यादा ही जरूरी है। इसलिए कुछ चीजों को अपनी रूटीन में शामिल करने की जरूरत है। इसलिए इस रूटीन में 30 मिनट का मॉर्निंग या इवनिंग वॉक जरूर करें। इससे आपको कई सारे फायदे मिलेंगे। तो आइए जानते हैं क्या है 10 फायदे।

1. इम्यूनिटी होता है स्ट्रॉन्ग

वॉक करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप सुबह में या शाम में वॉक कर सकते हैं। आपको बता दें, वॉक करने से रक्त परिसंचरण में सुधार होता है। इससे इम्यूनिटी सिस्टम काफी स्ट्रॉन्ग होता है। इससे आप किसी भी बीमारी से आसानी से लड़ सकते हैं।

2. मेमोरी बूस्ट करने में है मददगार

कहा जाता है सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करने से मेमोरी पावर बूस्ट होता है। खुली हवा में वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। वहीं ऑक्सीजन की सप्लाई भी बेहतर ढंग से होती है।

3. बेहतर नींद के लिए बेहद असरदार

आजकल के समय में कई सारे लोग नींद नहीं आने की समस्या से परेशान हैं। सभी अपने ऑफिस और व्यस्त रूटीन में इतना उलझ गए हैं कि सोना भूल गए हैं। इसलिए सोना बहुत जरूरी है। आपको बता दें, बेहतर नींद के लिए वॉक बहुत जरूरी है। एक रिसर्च में भी पाया गया था कि रोजाना 30 मिनट की वॉक से व्यक्ति को बेहतर नींद आती है।

4. ब्लड शुगर लेवल को करता है कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए वॉक बेहद जरूरी है। इसके लिए आप कभी भी समय निकालकर आधे घंटे टहल सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।

5. मसल्स और बोन्स को बनाता है स्ट्रॉन्ग

मसल्स और बोनस को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए आधे घंटे की वॉक बहुत जरूरी है। इसके अलावा टहलने की आदत से पैरों के दर्द से भी लोगों को राहत मिलती है। इसलिए आधे घंटे का वॉक बहुत जरूरी है।

6. एनर्जी बूस्टर है आधे घंटे का वॉक

हर व्यक्ति को आधा घंटा खुद के लिए निकालना चाहिए। आधे घंटे के वॉक से व्यक्ति का एनर्जी लेवल मेंटेन रहता है। एक्सपर्ट्स का कहना है रोज सुबह आधे घंटे के वॉक से व्यक्ति ऊर्जावान महसूस करता है। इसलिए हर दिन व्यक्ति को आउटडोर आधे घंटे का वॉक करना चाहिए।

7. हार्ट के मरीजों के लिए रामबाण

हार्ट के मरीजों के लिए आधे घंटे का वॉक बहुत जरूरी है। इससे ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है। जिससे हार्ट से जुड़ी परेशानियों का खतरा कम हो जाता है। इसलिए खासतौर पर हार्ट के मरीजों को नियमित आधे घंटे टहलना चाहिए।

Also Read- DIET FOR PILES: बवासीर के मरीज फॉलो करें ये डाइट, बिना ऑपरेशन के ही ठीक होगा पाइल्स

8. एंग्जायटी डिप्रेशन को रखे दूर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि वॉक करने से व्यक्ति स्ट्रेस से दूर रहता है। इसलिए ऑफिस जाने वाले लोगों को आधे घंटे का वॉक जरूर करना चाहिए। इससे व्यक्ति स्ट्रेस फ्री रहता है वहीं इससे थकान भी दूर होती है।

9. वेट लॉस में है मददगार

कैलरी बर्न करने के लिए वॉक सबसे ज्यादा जरूरी है। वॉक करने से व्यक्ति को कई सारे फायदे मिलते हैं। जिसमें वेट लॉस भी शामिल है और ये फिट रहने की निशानी है। इसलिए आप भी प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे वॉक जरूर करें।

10. हार्मोंस को करे संतुलित

वॉक करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। वॉक करने से व्यक्ति को कई सारे फायदे मिलते हैं। इसके अलावा ये हार्मोंस को भी बैलेंस करने का काम करता है। इसलिए सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स फिट एंड फाइन रहने के लिए वॉक करने की सलाह देते हैं।

Also Read: Chanakya Niti: धनवान होने के बाद भी नहीं मिलता इन लोगों को मान और सम्मान, नर्क जैसी हो जाती है जिंदगी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026