---Advertisement---

Cough Problems: प्रेग्नेंट महिलाओं को नहीं करना चाहिए खांसी को अनदेखा, ये घरेलू नुस्खे तुंरत देंगे राहत

प्रेग्नेंसी के समय अगर खांसी आए तो महिलाओं को कई तरह की चीजों का ध्यान रखना होता है। जिसकी वजह से महिलाओं को और उनके बच्चे को काफी दिक्क्तों का सामना भी करना पड़ता है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 21, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cough Problems: महिलाओं को अपने शरीर का सबसे ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत प्रग्नेंसी के समय होती है। प्रेग्नेेंसी को लेकर कहा जाता है कि यह एक नेचुरल प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया से कभी न कभी हर महिला को गुजरना पड़ता है। ऐसे में प्रेग्नेेंसी के समय महिला को अपने साथ – साथ गर्भ में पल रहे बच्चे का भी विशेषरूप से ध्यान रखना होता है। महिला इस दौरान अगर जरा सा भी कोई लापरवाही करती हैं तो उनके शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकता है और ये नुकसान सिर्फ महिला को ही नहीं बल्कि उनके बच्चे पर भी गंभीर प्रभाव डाल सकता है।

वहीं बदलते मौसम के हिसाब से अगर देखें तो महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्क्त सर्दी और खांसी की वजह से होती है। इस दौरान महिलाओं को अपना और अपने गर्भ में पल रहे बच्चे का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि खांसी आने पर सबसे ज्यादा प्रभाव लंग्स पर पड़ता है। कई बार इन लंग्स में होने वाले दर्द की वजह से और भी कई तरह की बीमारियां हो जाती है। वहीं अगर महिला प्रेग्नेंट है तो इस दौरान और भी दिक्क्त होती है। इसलिए प्रेग्नेंसी के समय अगर खांसी आए तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आइए आज हम आपको बताते हैं।

समय – समय पर भाप लेना है जरुरी

अगर किसी महिला को खांसी आ रही है और वह प्रेग्नेंट भी है तो इस दौरान सबसे पहले उस महिला को डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। डॉक्टर जिस तरह से दवाई का सेवन करने के लिए बोले उसी के मुताबिक दवाई खानी चाहिए। वहीं महिलाओं को समय – समय पर भाप भी लेते रहना चाहिए। डॉक्टरों की मानें तो खांसी के समय भाप रामबाण की तरह काम करता है। इससे हमारे बलगम आसानी से पिघल जाते हैं और कुछ समय बाद ये बाहर निकल जाते हैं और इससे आपको खांसी से राहत मिल सकती है।

पानी का गरारा

घरेलू उपचार में अगर हम देखें तो खांसी में पानी और नमक का गरारा भी काफी अच्छा माना जाता है। डॉक्टर की मानें तो इस पानी और नामक के घोल में एंटी-माइक्रोबियल पाया जाता है। इसकी वजह से ही हमारे गले की खराश आसानी से ठीक हो जाती है।

शहद का सेवन

प्रेग्नेंट महिलाओं को अगर खांसी आ रही है तो उन्हें नियमित रूप से शहद का सेवन करना चाहिए। डॉक्टर के मुताबिक शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी पाया जाता है। शहद का सेवन गर्भवती महिलाएं गुनगुना पानी के साथ में करें।

Also Read: शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में Nia Sharma ने दिखाई बोल्ड अदाएं, मेकअप पर अटकी यूजर्स की निगाहें

अदरक करता है रामबाण का काम

अदरक वैसे तो कई तरह की बिमारियों को खत्म करता है। लेकिन खांसी को खत्म करने के लिए यह सबसे फायदेमंद दवा में एक माना जाता है। अगर प्रेग्नेंट महिला को बार – बार खांसी आ रही है तो उन्हें अदरक का सेवन करना चाहिए।

चिकन सुप का करें प्रयोग

खांसी को ठीक करने के लिए चिकन सुप भी सबसे लाभकारी दवा है। इसलिए अगर किसी भी महिला हो खांसी आए तो चिकनसुप का सेवन कर सकती हैं।

Also Read: Swapna Shastra: नींद में दिखाई देने वाली इन सपनों से मिलते हैं शुभ संकेत, तुरंत जाने इनका मतलब

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026

Liver Cirrhosis

फ़रवरी 11, 2026

Arthritis Treatment

फ़रवरी 10, 2026