---Advertisement---

अजय देवगन की फिल्म Bholaa के रिलीज होते ही मिलने लगा रिस्पांस, जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आया ‘भोला’

Bholaa Review: अजय देवगन की फिल्म को सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रया मिल रही है। इस फिल्म में अजय देवगन ने एक्शन अवतार से लोगों को हैरान कर दिया वहीं तब्बू भी किरदार में जान फूंकती नजर आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 30, 2023 11:08 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bholaa Review: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की मोस्ट अवेटिंग फिल्म भोला आज आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाथ में त्रिशूल और आंखों में गुस्सा लिए अजय देवगन की जब से इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ लोग फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। वहीं अब फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों से खास प्रतिक्रया मिल रही है। सोशल मीडिया पर भोला और अजय देवगन ट्रेंड कर रहे हैं और उन्हें देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

क्या है फिल्म की कहानी

यह फिल्म भोला यानी अजय देवगन और एसपी डायना जोसफ यानी तब्बू के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में भोला दस साल बाद जेल से बाहर निकलता है तब उसे पता चलता है कि उसकी एक बेटी है जो किसी अनाथालय में है। भोला अपनी बेटी की खोज में जुटता है। वहीं डायना जोसफ ड्रग तस्करों से भिड़ती हुई नजर आती हैं। इस दरम्यान भोला और डायना जोसफ की मुलाकात होती है। अब दोनों की सफर की शुरुआत हो गई है और यह आगे कहां तक जाएगी इसे जानने के लिए आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रया

फिल्म को लेकर एक फैन ने कहा, “रेटिंग 5, जरुर देखिये, भोला एक आकर्षक मास एक्शन एंटरटेनर है जो आपको अंत तक अपनी सीट से जोड़े रखता है। अजय देवगन किंग।”

एक और यूजर ने कहा, “भोला एक रोमांचक अनुभव है जो आपको शुरू से आखिर तक बांधे रखेगा! अपनी मनोरम कहानी और मंत्रमुग्ध करने वाले दृश्यों के साथ, यह फिल्म एक पूर्ण मनोरंजनकर्ता है। अजय देवगन एक शानदार प्रदर्शन देते है न और स्क्रीन पर तब्बू की उपस्थिति मंत्रमुग्ध करने से कम नहीं है। इस मनोरम फिल्म को देखना न भूलें।”

वहीं अन्य फैंस भी इस फिल्म की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘दृश्यम 2’ की तरह अजय और तब्बू की जोड़ी धमाल मचा पाती है। यह फिल्म लोकेश कनगराज की सुपरहिट फिल्म ‘कैथी’ की इस हिंदी रीमेक है। अजय देवगन के एक्टिंग की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उनकी एक्टिंग पर सवाल कर रहे हैं। दूसरी तरफ तब्बू की एक्टिंग के फैंस कायल हो रहे हैं। फिल्म अजय देवगन के लिए खास है क्योंकि इस फिल्म के निर्देशक और निर्माता अजय देवगन हैं।

Also Read: Beauty Tips: डेड स्किन से चाहते है छुटकारा तो घर बैठे इन आसान ट्रिक से बनाए शानदार स्क्रब, पाएं निखार भरा खूबसूरत चेहरा

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026