---Advertisement---

Raghav Chadha-Parineeti Chopra: एक बार फिर साथ दिखे राघव और परिणीति, एक्ट्रेस के पिता ने दिया शॉकिंग रिएक्शन

Raghav Chadha-Parineeti Chopra: फिलहाल सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों ने इतना तो साफ कर दिया कि दोनों मैच्योर रिलेशनशिप में है और अब वो इस रिश्ते को शादी के बंधन तक पहुंचाना चाहते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 2, 2023 2:48 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha-Parineeti Chopra: अक्सर क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें तो आती रहती है पर किसी पॉलिटीशियन के साथ एक्ट्रेस भी चर्चाओं में रहती है। वहीं कुछ समय पहले तक स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद अहमद की शादी भी लाइमलाइट में रही। अब हाल ही में आप सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के अफेयर की खबरें सामने आई और अब ये कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

दोनों को एक साथ किया गया स्पॉट

हालांकि किसी को इस अफेयर की उम्मीद नहीं थी पर जब दोनों के एक साथ मुंबई के रेस्टॉरेंट के बाहर स्पॉट किया गया तो माना जाने लगा कि दोनों के बीच कुछ है। इस बीच एक बार फिर दोनों साथ नजर आए हैं। इस दौरान परिणीति ब्लैक टॉप और ब्लू जींस के साथ एक लॉन्ग कोट में दिखीं वहीं राघव क्रीम शर्ट और जींस में थे। परिणीति और राघव ने भले ही इन खबरों पर कोई रिस्पॉन्स न दिया हो पर कई पॉलिटिशियंस और परिणीति के दोस्तों ने इस बात का हिंट जरूर दिया कि दोनों रिलेशनशिप में है।

ये भी पढ़ें: Indian Idol 13: शो की ट्रॉफी लिए आपस में टकराएंगे 6 फाइनलिस्ट, Grand Finale पर जमाएंगे सुरों की ताल

राघव और परिणीति ने एक साथ की है स्टडी

बता दें, राघव और परिणीति दोनों एक साथ पढ़ते थे पर उनका ये प्यार ज्यादा पुराना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक दोनों कुछ समय पहले पंजाब में एक इवेंट के दौरान मिले थे जहां से इस डेटिंग के शुरुआत हुई। कई लोगों का कहना है कि दोनों की सीक्रेट सगाई भी हो चुकी है पर ऑफिशियली ऐसा कुछ सामने नहीं है।

परिणीति के पिता पवन चोपड़ा ने दिया रिएक्शन

परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा ने हाल ही में मीडिया के सवालों पर जवाब देते हुए कहा अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी और दोनों के रिलेशनशिप को लेकर वो कोई कमेंट नहीं करना चाहते।

ये भी पढ़ें: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026