---Advertisement---

Cyclone Biparjoy की चाल ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें, PM Modi ने समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Cyclone Biparjoy: अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉ़य ने अब खतरनाक रूप धारण कर लिया है। अधिकारियों ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए गुजरात के दक्षिणी और उत्तरी तटों से मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है। मुंबई से लेकर केरल तट तक तेज हवाएं चल रही हैं। समुद्र के बीचोंबीच से उऊंची ऊंची ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 12, 2023 10:42 अपराह्न

Cyclone Biparjoy
Follow Us
---Advertisement---

Cyclone Biparjoy: अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉ़य ने अब खतरनाक रूप धारण कर लिया है। अधिकारियों ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए गुजरात के दक्षिणी और उत्तरी तटों से मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है। मुंबई से लेकर केरल तट तक तेज हवाएं चल रही हैं। समुद्र के बीचोंबीच से उऊंची ऊंची लहरें उठकर किनारों से टकरा रही हैं। प्राधिकारियों ने तटीय इलाकों में रहने वाली आबादी को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर किया जनता को आश्वस्त

इस मौके की संवेदनशीलता को समझते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट कर सरकार की तैयारियों से अवगत कराया , उन्होंने लिखा कि ” चक्रवात बिपरजॉ़य के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की । हमारी टीमें संवेदनशील क्षेत्रों से सुरक्षित निकासी सुनिश्चित कर रही हैं और आवश्यक सेवाओं का रखरखाव सुनिश्चित कर रही हैं। सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।”

इसे भी पढ़ेः AAP की महारैली कर CM Kejriwal ने भरी हुंकार, अध्यादेश कोे बताया ‘तानाशाही’

IMD महानिदेशक ने खुद बताई स्थिति

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बिपरजॉ़य चक्रवाती तूफान की जानकारी देते हुए बताया कि बिपरजोय धीरे धीरे 5 किमी/घण्टे की रफ्तार से उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है और 14 जून के बाद इसकी दिशा बदलेगी। 15 जून की दोपहर तक 125-135 किमी/घण्टे की रफ्तार से एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान सौराष्ट्र, कच्छ और पाकिस्तान के तट से टकराएगा। 14-15 जून को सौराष्ट्र और कच्छ में तेज बारिश होगी।

इसे भी पढेंः Covid Pandemic Report: जांचकर्ताओं ने किया चीन की साजिश का भंडाफोड़, जानें सेना से वुहान लैब में कैसे लीक हुआ कोरोना वायरस?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026