---Advertisement---

Petrol Diesel Price: 75 डॉलर के पार पहुंचे कच्चे के दाम, जानें भारत में कितनी बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों एक बार फिर उछाल देखा गया है। मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। वहीं अगर डब्लूटीआई क्रूड की कीमतों की बात करें तो ये 71.78 प्रति बैरल पर पहुंच गई है। इसी के साथ बेंचमार्क ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 18, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों एक बार फिर उछाल देखा गया है। मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। वहीं अगर डब्लूटीआई क्रूड की कीमतों की बात करें तो ये 71.78 प्रति बैरल पर पहुंच गई है। इसी के साथ बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 1.24 फीसदी बढ़कर 76.61 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।

देशभर में पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड रेट्स

ऐसे में अगर हम अलग-अलग शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में आज 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ कोलकाता में पेट्रोल 106.03 50 लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ चेन्नई में भी 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.74 रुपए और डीजल यहां पर 94.22 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां 1 लीटर पेट्रोल 106.31 प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

Also Read: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

वही उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसे की गिरावट देखी गई है। यहां 1 लीटर पेट्रोल 96.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 17पैसे बढ़कर 96.74 50 लीटर और डीजल 89.93 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है लेकिन बिहार की राजधानी 1 लीटर पेट्रोल 88 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.04 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

SMS के जरिए चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

Also Read: अगर नहीं किया Pan Aadhaar Link तो कुछ दिन बाद बेकार हो जाएगा पैन कार्ड, यहां जानिए जोड़ने का आसान प्रोसेस

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026