---Advertisement---

एरियर का लाभ उठाने वाले कर्मचारी ITR भरने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो हो जाएगा हजारों का नुकसान

7th Pay Commission: कुछ समय पहले केंद्र सरकार समेत कई राज्य सरकारों ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाने का ऐलान किया था। ऐसे में अब सरकार के महंगाई भत्ते के एलान के बाद करोड़ों कर्मचारी बढ़ी हुई सैलरी का लुफ्त उठा रहे हैं। इसी कड़ी में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 3, 2023 2:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

7th Pay Commission: कुछ समय पहले केंद्र सरकार समेत कई राज्य सरकारों ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाने का ऐलान किया था। ऐसे में अब सरकार के महंगाई भत्ते के एलान के बाद करोड़ों कर्मचारी बढ़ी हुई सैलरी का लुफ्त उठा रहे हैं। इसी कड़ी में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल जिन कर्मचारियों को एरियर का भुगतान मिल गया है उन्हें टैक्स से मिलने वाले फायदे के लिए टैक्स रिलीफ क्लेम करना होगा।

ITR भरने से पहले करें ये काम

दरअसल इनकम टैक्स के एक्ट सेक्शन 89 के तहत केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के भुगतान पर टैक्स रिलीफ क्लेम करने की सुविधा दी जाती है। हालांकि यह सुविधा सरकारी कर्मचारियों को अपने आप नहीं मिलती इसके लिए कर्मचारियों को एक फॉर्म फिल करना होता है। ऐसे में अगर आप भी इनकम टैक्स रिलीफ का फॉर्म भरना चाहते हैं तो आप इन स्पेट्स को फॉलो कर सकते हैं। आपको बता दें कि, टैक्स का फायदा लेने के लिए आपको इनकम टैक्स रिटर्न भरने से पहले फॉर्म 10ई भरना होगा।

Also Read: केंद्र सरकार ने LPG Cylinder के इंपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी में किया बंपर इजाफा, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

10ई फॉर्म भरने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

  • इसके लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की e-filing वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप Tax Exemptions and Reliefs फॉर्म के 10ई ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप असिस्टेंट ईयर सेलेक्ट करें और कंटिन्यू पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा वहां आप Let’s Get Started पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप सेक्शन सेलेक्ट कर कंटिन्यू पर क्लिक करें। इसके बाद आप एरियर सैलरी/ फैमिली पेंशन को चुने।
  • इस ऑप्शन को चुनने के बाद आप मांगी गई सभी जानकारियों को फील करें और इसके बाद आपका ई -वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • ई-वेरिफिकेशन करते ही आपका क्लेम सबमिट हो जाएगा।

Also Read: Atiq Ashraf Murder Case की सुनवाई टली, अब 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुना जाएगा मामला, बहन आयशा ने दायर की थी याचिका

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026