---Advertisement---

Ranchi News: न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी ट्रेन के संचालन के साथ सफर होगा और आसान, जानें कब दिखाई जाएगी हरी झंडी

Ranchi News: भारतीय रेलवे अपने कनेक्टिविटी को लगातार और बेहतर करने की ओर अपने कदम बढ़ा रही है। इस कड़ी में देश के विभिन्न हिस्सों को रेल नेटवर्क से जोड़ा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 1, 2023 1:29 अपराह्न

Ranchi News
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: भारतीय रेलवे अपने कनेक्टिविटी को लगातार और बेहतर करने की ओर अपने कदम बढ़ा रही है। इस कड़ी में देश के विभिन्न हिस्सों को रेल नेटवर्क से जोड़ा रहा है। जहां ट्रेन की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है वहां ट्रेन की उपलब्धता कराई जा रही है। वहीं देश के कई हिस्सों को वन्दे भारत एक्सप्रेस जैसे आधुनिक रेल नेटवर्क से भी जोड़ा जा रहा है जिससे की आधुनिकता को बढ़ावा मिल सके। अब इसी कड़ी में खबर मिली है झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) से आगामी 12 सितंबर से न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी ट्रेन के संचालन को मंजूरी मिली है। इससे रांची (Ranchi) के स्थानिय निवासियों के साथ वहां की यात्रा करने वाले लोगों को भी लाभ पहुंच सकेगा।

अगर आप भी रांची की इस रुट पर सफर करते हैं तो न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी ट्रेन रेल संचालन आपको फायदा पहुंचाएगा और आने वाले दिनों में आपके सफर को किफायती और आसान बनाएगा।

12 सितंबर को हरी झंडी के साथ शुरु होगा संचालन

बता दें कि न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी ट्रेन को 12 सितंबर को हरी जंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन हजारीबाग स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 से निकलेगी। भारतीय रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 03309 न्यू गिरिडीह-रांची स्पेशल ट्रेन को 12 सितंबर को रवाना कराया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन को जमुआ, धनवार के रास्ते हजारीबाग होते हुए रांची को पहुंचना है। बता दें कि अन्य ट्रेन की तुलना में इंटरसिटी ट्रेन का किराया कम होता है। ऐसे में रांची जाने वाले यात्री अब बेहद ही किफायती दाम में अपने सफर को पूरा कर पाएंगे।

बीते महीनों ही शुरु हुआ था वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन

बता दें कि भारतीय रेलवे, यात्रियों की सेवा में सदैव तत्पर नजर आ रही है। अभी बीते महीने जून के अंत में ही सरकार ने पटना से रांची तक के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। ऐसे में इसको लेकर लोगों ने रेलवे की खूब सराहना की थी। पर वंदे भारत का किराया सामान्य ट्रेनों के मुकाबले कहीं ज्यादा है और ज्यादातर नागरिकों के लिए कम बजटके कारण इस ट्रेन में यात्रा कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने इस मामले को भी संज्ञान में रखा था और सामान्य यात्रियों के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026