---Advertisement---

Meerut News: PG और डिप्लोमा कोर्स के लिए CCSU आज जारी करेगा कटऑफ लिस्ट, जानें कब ले सकेंगे प्रवेश

Meerut News: शिक्षा की दृष्टि से जुलाई से अक्टूबर तक का महीना छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान लगभग सभी विश्वविद्यालय अपने-अपने संस्थानों में नए सत्र की पढ़ाई के लिए छात्रों का प्रवेश कराते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 8, 2023 1:44 अपराह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: शिक्षा की दृष्टि से जुलाई से अक्टूबर तक का महीना छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान लगभग सभी विश्वविद्यालय अपने-अपने संस्थानों में नए सत्र की पढ़ाई के लिए छात्रों का प्रवेश कराते हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय अपने-अपने तय नियम व शर्तों के हिसाब से कटऑफ की लिस्ट जारी कर बताते हैं कि किन छात्रों का चयन हुआ है और कौन से छात्र प्रतियोगिता में असफल होकर बाहर हो गए हैं। ऐसे में इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पश्चिमी यूपी के मेरठ (Meerut) में स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में आगामी सत्र में प्रवेश के लिए आज रात कटऑफ जारी होगी।

इस संबंध में जानकारी है कि मेरठ (Meerut) के चौधरी चरण सिंह विवि के साथ सभी संबद्ध कॉलेजों में भी आगामी सत्र के लिए पीजी, डिप्लोमा कोर्स व सर्टिफिकेट डिग्री के लिए आज देर रात कटऑफ जारी की जाएगी।

ये है पूरी खबर

बता दें कि पश्चिमी यूपी के मेरठ में स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इसके तहत बताया गया है कि आज देर रात तक आगामी सत्र में संचालित होने वाले कक्षाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा पास किए हुए छात्रों की पहली कटऑफ लिस्ट जारी होगी। बता दें कि इसमें मास्टर्स (पीजी), डिप्लोमा कोर्स व सर्टिफिकेट डिग्री के लिए जिन छात्रों ने आवेदन किया था उन्हें इसके तहत विश्वविद्यालय में प्रवेश मिल सकेगा। वहीं मेडिकल से संबंधित कोर्स बीफॉर्मा के लिए दूसरी कटऑफ लिस्ट आज जारी की जाएगी।

इन दिनों में ले सकेंगे प्रवेश

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जिन छात्रों ने चौधरी चरण सिंह विवि या इससे संबद्ध किसी कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन किया था वो कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद से प्रवेश ले सकेंगे। इसके तहत कॉलेजों में 9 से 12 सितंबर तक प्रवेश की प्रक्रिया चलेगी। वहीं विवि कैंपस में 11 से 13 सितंबर तक प्रवेश की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकेगा। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया को कंफर्म करना होगा अन्यथा वो प्रवेश नहीं ले सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026