---Advertisement---

Aashiqui 3: क्या सच में कार्तिक और तारा फरमा रहे हैं इश्क, इस फिल्म मेकर ने खोल दी पोल!

Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया को लेकर डेटिंग अफवाहें चर्चा में है। वहीं अब लोगों के बीच एक बार फिर यह सुर्खियों में है। दरअसल बीते दिन जब उन्हें साथ में स्पॉट किया गया तो कुछ लोगों का मानना था कि वे एक साथ 'आशिकी 3' में नजर आने वाले हैं। अब फिल्ममेकर अनुराग बसु ने चौकाने वाला बयान दिया जिसके बाद फैंस यह सोचने पर मजबूर हो गए कि दोनों स्टार्स के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2023 4:15 अपराह्न

Aashiqui 3
Follow Us
---Advertisement---

Aashiqui 3: बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग बसु के लेटेस्ट बयान के बाद फैंस के बीच कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया की लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों से तारा और कार्तिक का नाम फिल्म ‘आशिकी 3‘ को लेकर काफी चर्चा में रहा है। वहीं जब उन्हें साथ में स्पॉट किया गया तो यह भी कहा जाने लगा कि शायद इस फिल्म की तैयारी को लेकर दोनों स्टार्स साथ में नजर आ रहे हैं। अब फिल्ममेकर इस पर चुप्पी तोड़ते हुए नजर आए जिसे जानने के बाद लोगों का शक यकीन में बदल गया है कि तारा और कार्तिक के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है।

अनुराग बसु ने किया बड़ा खुलासा

दरअसल आशिकी के डायरेक्टर अनुराग बसु इस बारे में बात करते हुए नजर आए और उन्होंने इस पर कुछ ऐसा कहा जो वाकई काफी शॉकिंग है। पहले यह खबर आ रही थी एक्ट्रेस के तौर पर तारा सुतारिया को चुना गया है लेकिन निर्माता ने इस बात की जानकारी दी कि अभी तक लीड एक्ट्रेस का नाम फाइनल नहीं हुआ है। उन्होंने इस बारे में मीडिया इंटरव्यू में कहा कि “फिल्म के लिए फीमेल लीड अभी तक तय नहीं की गई है। सारी चीजों को लेकर अभी केवल अटकल ही लगाई जा रही है।”

इश्क की उड़ी थी अफवाहें

गौरतलब है कि बीते दिन कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया को एक साथ स्पॉट किया गया था। दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर हग करते हुए देखा गया तो यह अटकलें लगाई जाने लगी कि शायद वह किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा था कि वह ‘आशिकी 3’ में एक साथ नजर आएंगे। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि दोनों के बीच कुछ और खिचड़ी पक रही है। वहीं अब अनुराग बसु के बयान से फैंस दंग रह गए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा बहुत जल्द ‘अपूर्वा’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह 15 नवंबर से disney+ हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं कार्तिक आर्यन ‘चंदू चैंपियन” में दिखाई देने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026