---Advertisement---

क्या Google Bard बना सकता है आपको Share Market का किंग? निवेश करने से पहले जरूर करें ये काम

Google Bard: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। हर कोई एआई की मदद से अपनी मेहनत के साथ-साथ समय की भी बचत कर रहा है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि एक फेमस एआई टूल गूगल बार्ड की मदद से आप शेयर मार्केट (Share Market) से मोटी कमाई ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 30, 2024 3:30 अपराह्न | Updated: जनवरी 30, 2024 5:07 अपराह्न

Google Bard
Follow Us
---Advertisement---

Google Bard: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। हर कोई एआई की मदद से अपनी मेहनत के साथ-साथ समय की भी बचत कर रहा है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि एक फेमस एआई टूल गूगल बार्ड की मदद से आप शेयर मार्केट (Share Market) से मोटी कमाई कर सकते हैं।

ये तो आप जानते ही होंगे कि स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले एक अच्छी रिसर्च की जरूरत होती है, ताकि नुकसान की संभावना को कम किया जा सकें। अगर आप बिना रिसर्च के पैसा लगाते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए आप एआई टूल गूगल बार्ड (Google Bard) की मदद ले सकते हैं।

Share Market में निवेश के लिए कैसे लें Google Bard की मदद

  • गूगल बार्ड की सहायता से आप आसानी से किसी भी शेयर का विश्लेषण कर सकते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल पर ट्रेडिंग व्यू सर्च करना होगा।
  • इसके बाद पहले लिंक पर क्लिक करें।
  • पेज खुलने पर आपको सबसे ऊपर प्रोडक्ट्स में सुपरचार्ज्ड का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस विकल्प पर टैप करने के बाद आपको किसी स्टॉक का नाम सर्च करना है।

Google Bard ऐसे करेगा रिसर्च में मदद

  • किसी भी स्टॉक का रिजल्ट सामने आने के बाद आपको एक चार्ट दिखेगा। आपको उस चार्ट का स्क्रीनशॉट लेना है।
  • गूगल पर गूगल बार्ड सर्च करें। इसके बाद गूगल बार्ड में साइन इन करें।
  • गूगल बार्ड खुलने के बाद आपको स्क्रीनशॉट पेस्ट कर देना है। इसके बाद आपको लिखना है कि इस स्टॉक को एक्सप्लेन करें और स्टेट्स की जानकारी भी दें।
  • ऐसा करने के बाद गूगल बार्ड कुछ ही मिनटों में आपके सामने स्टॉक से  जुड़ी हर डिटेल को ले आएगा। इसके बाद आप अपना काम कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026