---Advertisement---

Online Banking Fraud Alert: सतर्क हो जाएं! आपकी गाड़ी कमाई पर ठगों की है पैनी नजर, धोखाधड़ी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Online Banking Fraud Alert: देश में डिजिटल लेनदेन में काफी इजाफा हो रहा है। स्मार्टफोन के जरिए आसानी से ऑनलाइन बैंकिंग का फायदा उठाया जा सकता है। इससे लोगों के समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। हालांकि, अब काफी लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online Fraud) का शिकार हो रहे हैं। जानिए ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 27, 2024 1:22 अपराह्न

Online Banking Fraud Alert
Follow Us
---Advertisement---

Online Banking Fraud Alert: देश में डिजिटल लेनदेन में काफी इजाफा हो रहा है। स्मार्टफोन के जरिए आसानी से ऑनलाइन बैंकिंग का फायदा उठाया जा सकता है। इससे लोगों के समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। हालांकि, अब काफी लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online Fraud) का शिकार हो रहे हैं। जानिए ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी अलर्ट (Online Banking Fraud Alert) की जानकारी।

Online Banking Fraud Alert की डिटेल

ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के लिए नीचे बताए गए कुछ उपायों को अपनाना होगा। जानिए डिटेल-

मजबूत पासवर्ड रखें

अगर आप खुद को बैंक के किसी भी फ्रॉड से बचाना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन बैंकिंग का पासवर्ड मजबूत रखना होगा। साथ ही अपने पासवर्ड को समय-समय पर बदलता रहना चाहिए। इसका भी ध्यान रखना है कि आपका पासवर्ड सुरक्षा की सभी लेअर को पूरा करता हो। ऐसा करके आप किसी भी स्कैम से बच सकते हैं। अपने पासवर्ड को हमेशा सीक्रेट रखें।

किसी लालच में न फंसे

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काफी लोग आपको अच्छा टूर पैकेज, ऑफर और किसी अन्य सर्विस के चलते ठगी का शिकार बना सकते हैं। ऐसे में आपको अपना डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड काफी संभालकर रखना है। इसकी जानकारी किसी के साथ भी शेयर नहीं करनी है।

ऑनलाइन बैंकिंग में बरतें सावधानी

इस बात का ध्यान रखें कि ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान हमेशा सुरक्षित और वेरिफाइड ऐप्स का इस्तेमाल करें। आपको कभी भी पब्लिक वाई-फाई का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे आपको नुकसान हो सकता है।

फिशिंग स्कैम से बचें

ऐसा कई बार देखा गया है कि ठग लोगों को बैंक कर्मचारी या फिर किसी कंपनी का अधिकारी होकर फोन लगाते हैं और आपसे बैंक की जानकारी और ओटीपी मांग लेते हैं। इसके बाद आपकी सारी कमाई गायब हो जाती है। इस तरह की धोखाधड़ी में स्कैमर्स आपकी जानकारी के बिना ही वह आपके पैसे उड़ा लेते हैं। इस तरह के स्कैम में अक्सर फर्जी लिंक या SMS का इस्तेमाल किया जाता है। आपको किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करना है। इसे फिशिंग स्कैम भी कहते हैं।

साइबर हमले से ऐसे बचें

किसी भी साइबर हमले से बचने के लिए अपने स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस में एंटीवायरस का इस्तेमाल करें। साथ ही अपने सिस्टम को समय-समय पर अपडेट करते रहे। इसके अलावा अपनी निजी जानकारी को किसी के साथ भी शेयर न करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026

Samsung Galaxy Unpacked

फ़रवरी 11, 2026

Nothing Phone 4a 5G

फ़रवरी 11, 2026

Lava Bold N2

फ़रवरी 11, 2026