---Advertisement---

देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला OLA Electric Scooter हुआ 15000 रुपए तक सस्ता, फटाफट उठाएं लाभ

OLA Electric Scooter काफी सस्ते हो गए हैं। इसे आप 15000 तक की छूट पर घर ला सकते हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 22, 2024 1:37 अपराह्न

OLA Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

OLA Electric Scooter: देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने वाली ओला कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर निकाला है। इस ऑफर के तहत ग्राहक 15000 रुपए तक की छूट पा सकते हैं। इसकी जानकारी खुद कंपनी की तरफ से आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दी गई है। अगर आप भी ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फटाफट नजदीकी डीलर के पास जाकर इसे बुक कर लें। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारी छूट पर खरीदने का ये एक सीमित ऑफर है।

OLA Electric Scooter हुए सस्ते

आपको बता दें, ओला इलेक्ट्रिक की तरफ से एक जानकारी शेयर की गई है , जिसमें बताया गया है कि, 26 जून तक ग्राहक 15000 तक मिल रही छूट का लाभ उठा सकते हैं। ये डील 20 जून से लेकर 26 जून तक के लिए ही है। जिसमें 5000 की छूट OLA S1X+ Electric Scooter पर मिल रही है। वहीं, 5000 का एक्सचेंज ऑफर Ola S1X+ Electric Scooter पर मिल रहा है। इसके साथ ही OLA S1 Air Electric Scooter और OLA S1 Air+ Electric Scooter पर 2999 की फ्री ओला केयर छूट मिल रही है। इसके साथ ही अन्य 5000 के लाभ भी मिल रहे हैं। अगर कोई ग्राहक इनमें से कोई भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदता है तो उसे ये लाभ इसी डील के हिसाब से ही मिलेगा।

https://twitter.com/OlaElectric/status/1804062313613242616

OLA Electric Scooter की बढ़ती जा रही डिमांड

आपको बता दें, देश में सबसे ज्यादा OLA Electric Scooter बिकते हैं। वैसे तो कई सारी देसी और विदेशी कंपनियों ने भारत में अपने बिजली से चलने वाले दो पहिया वाहन उतारे हुए हैं, लेकिन भारत में हर महीने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी ओला ही है। ओला का मार्केट शेयर 30 फीसदी का है। बढ़ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड को देखते हुए कंपनी आने वाले सालों में 4 इलेक्ट्रिक बाइक उतारने की तैयारी में भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

फ़रवरी 10, 2026