---Advertisement---

OLA Electric Scooter ने रचा इतिहास, सबको पछाड़ कायम की बादशाहत

OLA Electric Scooter : मई के महीने में ओला की सेल में भारी उछाल आया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 1, 2024 6:26 अपराह्न

Ola Electric S1X+ scooter
Follow Us
---Advertisement---

OLA Electric Scooter : देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी का ताज लंबे समय से ओला अपने सिर पर सजाए हुए है। देश में वैसे तो सस्ते और महंगे Electric Scooter आए दिन लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन ओला को फिलहाल कोई भी टक्कर नहीं दे पा रहा है। ओला कंपनी ने एक बार फिर से देसी और विदेशी कंपनियों को पछाड़कर हजारों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बेच दिया है।

OLA Electric की सेल में भारी उछाल

हर महीन बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिपोर्ट सामने आ चुकी है। जिसमें खुलासा हुआ है कि, मई के महीने में ओला ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 37000 के लगभग दो पहिया वाहनों को बेचा है। इसके साथ ही ये भी खबर है कि, ओला का मार्केट शेयर 49 फीसदी हो गया है। ओला का सबसे ज्यादा Ola S1 X Electric Scooter बिका है। जनता ने इस स्कूटर पर भर-भर कर प्यार लुटाया है। ये स्कूटर 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh जैसे तीन बैटरी वैरियंट में आता है। इनकी कीमत 74,999, 84,999 और 99,999 के आस-पास है।

लगातार बढ़ती जा रही सेल

अप्रैल 2024 के महीने में भी कंपनी ने 33,934 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे थे। पिछले साल के अप्रैल महीने के मुकाबल ये स्कूटर 21882 ज्यादा थे। ओला की ग्रोथ लगातार बढ़ती जा रही है। इस बड़ी खुशी को कंपनी के CEO भाविश अग्रवाल ने एक्स पर पोस्ट करके अपने ग्राहकों और कर्मचारियों के साथ शेयर किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026