Weight Loss: खानपान पर कंट्रोल करके आप अपनी जिंदगी को हसीन बना सकते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीज ना खाने से आप अपना वेट लॉस कर सकते हैं। जी हां, 40 किलो तक वजन को कम किया जा सकता है। चौंक गए लेकिन यह हम नहीं बल्कि वजन कम करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बताया है जिसे आप भी आजमा सकते हैं। 40 किलो वेट लॉस के लिए सिर्फ 7 चीजों को ना खाने की जरूरत है और उससे आपका कायाकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए किन 7 चीजों से दूरी बना ले।
Weight Loss में क्यों शुगरी ड्रिंक है खतरनाक
View this post on Instagram
40 किलो वजन कम करने वाली लड़की ने बताया कि पहले वह 145 किलो की थी और फिर वह 90 किलो तक हो पाने में कामयाब रही। इसके लिए उन्होंने शुगर ड्रिंक से खुद को दूर किया क्योंकि ज्यादा शुगर खाने से फैट जमा होता है और इसकी वजह से पानी जमा होने लगता है। सूजा हुआ चेहरा दिखता है। ऐसे में नींबू पानी, नारियल पानी और बिना चीनी वाली ग्रीन टी पीने की सलाह दी जाती है।
व्हाइट ब्रेड क्यों आपके लिए है नुकसानदायक
वेट लॉस में आपको रिफाइंड कार्ब इंसुलिन बताते हैं जिसकी वजह से फैट लॉस होता है। इसकी जगह पर आप साबूत अनाज ब्रेड, मल्टीग्रेन ब्रेड और ओट्स का सेवन कर सकते हैं।
वेट लॉस में चिप्स और पैकेट से बना ले दूरी
चिप्स और पैकेज्ड आइटम में ज्यादा नमक होता है जिसकी वजह से वॉटर रिटेंशन होता है और आपका चेहरा फूला हुआ नजर आता है। इसकी जगह पर हेल्दी ऑप्शन रोस्टेड मखाना, चना खा सकते हैं।
फास्ट फूड आपके लिए है क्यों खतरनाक
फास्ट फूड में ज्यादा फैट होता है और इसमें नमक की मात्रा जो आपके मोटापे और सूजन की वजह बन सकती है। घर का बना हुआ खाना खाने पर ध्यान दें।
आइसक्रीम खाने से परहेज करें
ज्यादा शुगर और डेयरी प्रोडक्ट ब्लोटिंग की वजह बन सकती है तो ऐसे में आप ग्रीक योगर्ट, बनाना स्मूदी या डार्क चॉकलेट खा सकते हैं।
अल्कोहल आपके लिए है क्यों जानलेवा
वजन कम करने के लिए आपको शराब से दूरी बनाने जरूरी है क्योंकि पानी की कमी होने से चेहरे पर सूजन साफ दिखने लगेगा। ऐसे में आप नींबू पानी, ताजा फलों का जूस और डिटॉक्स वाटर पी सकते हैं।
प्रोसेस्ड फूड क्यों है वेट लॉस में हानिकारक
प्रोसेस्ड फूड में हाई सोडियम होता है। वाटर रिटेंशन और सूजन का खतरा बढ़ता है। इसके लिए आप अंडे, पनीर, दही, डाल या प्लांट प्रोटीन खा सकते हैं।
इसके साथ महिला ने बताया कि इन चीजों को कम खाने के अलावा ज्यादा पानी पिए, अच्छी नींद ले और कैलोरी डिफिसिट पर ध्यान देना जरूरी है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।






