---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के दिशानिर्देश पर माइनिंग से राजस्व में भारी बढ़ोतरी, जबरदस्त उपलब्धि से पंजाब ने हासिल किया माइलस्टोन

CM Bhagwant Mann : माइनिंग के क्षेत्र में पंजाब के राजस्व में भारी बढ़ोतरी हुई है और ऐसे में 250 करोड़ से 625 करोड़ का वार्षिक आय बताया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच आइए जानते हैं क्या है पूरी डिटेल्स जो मान सरकार की सफलता को बयां करने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2026 3:58 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में माइनिंग के क्षेत्र में आए सुधारों से राजस्व में बढ़ोतरी और केंद्र सरकार से मिला राष्ट्रीय रैंकिंग निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर राज्य के विकास को दिखाने के लिए काफी है। जहां इसके साथ ही पंजाब ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस बात की जानकारी कैबिनेट मिनिस्टर बरिंदर गोयल ने लोगों को दी है और बताया है कि केंद्र से 200 करोड़ का प्रोत्साहन राशि मिला है। निश्चित तौर पर राजस्व में यह रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। यह सीएम भगवंत मान की सरकार की बड़ी उपलब्धि है। जानिए डिटेल्स।

माइनिंग सर्वे में पंजाब ने इस रिकॉर्ड को किया हासिल

आप पंजाब ने एक वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “माइनिंग साइट से होने वाली आय 250 करोड़ से बढ़कर 625 करोड रुपए हो गई है और केंद्र के माइनिंग सर्वे में पंजाब को पहला स्थान मिला है।” कैबिनेट मंत्री ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब को सुधार के लिए 200 करोड़ का प्रोत्साहन राशि दिया है। इसके साथ ही पंजाब का स्थान पहला बताया जा रहा है और नेशनल माइनिंग सर्वे में नंबर 1 राज्य पंजाब बनकर सामने आया है। जाहिर तौर पर केंद्र सरकार से सराहना मिली है और 200 करोड़ का प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया गया है।

CM Bhagwant Mann सरकार इस तरह अर्थव्यवस्था में कर रही सुधार

जनता को आप पंजाब की तरफ से राजस्व में खनन सुधारो का सकारात्मक आंकड़ा बताया गया है और यह जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान की बड़ी सफलता को दिखाने के लिए काफी है। राज्य में अवैध माइनिंग को खत्म करने और इसके राजस्व को सीधे सरकारी खजाने में लाने का प्रयास सरकार की तरफ से लगातार किया जा रहा है और राजस्व में ढाई गुना बढ़ोतरी उनकी सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। 250 करोड़ से 625 करोड़ तक की वृद्धि राज्य सरकार की पारदर्शी नीतियों और राजस्व में हुए सुधार को दर्शाती है।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Namo Bharat Train

अगस्त 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 4, 2026

Jharkhand News

अगस्त 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 4, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 4, 2026