Health Tips: प्रेशर कुकर में अगर आपके घर में भी दाल चावल या सब्जी बन रहा है तो आपको यह जान लेना जरूरी है कि यह आपके लिए कितना रिस्की है। अगर आप इसे लेकर एक गलती करते हैं। डॉक्टर तरंग कृष्ण। इस बारे में लोगों को जानकारी दी और बताया कि कैसे आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं। यह आपकी गट हेल्थ से लेकर इम्यूनिटी तक के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है लेकिन इसके लिए यह जरूरी है कि आप यह जान लें कि प्रेशर कुकर में खाना बनाते समय किस चीज का ध्यान रखें। आइए जानते हैं डॉ हेल्थ टिप्स में तरंग कृष्ण ने क्या बताया है।
क्यों प्रेशर कुकर के रबर से है खतरा
View this post on Instagram
डॉ तरंग कृष्ण वीडियो में कहते हैं कि आपका प्रेशर कुकर आपके घर और परिवार को धीरे-धीरे बीमार बना रहा है। वह बताते हैं कि खाना बनाने के बाद अक्सर हम कुकर तो साफ कर लेते हैं लेकिन उसके ऊपर लगे हुए रबर रिंग को हटाकर उन्हें साफ नहीं करने की गलती करते हैं। वह कहते हैं जनरल ऑफ फूड प्रोटेक्शन के क्लीनिकल रिपोर्ट में बताया गया है कि जो कुकर के यह रबर रिंग है वहां माइक्रोबियल बायोफिल्म बन जाता है। यह बैक्टीरिया की ऐसी परत होती है जिसे नॉर्मल डिशवॉशर से साफ नहीं किया जा सकता है।
कुकर की वजह से हैं ये रिस्क
ऐसे में डॉ तरंग कृष्ण ने कहा है कि आप जो हर दिन दाल या चावल सब्जी उबालते हैं तो ऐसे में उस रबर रिंग के अंदर छिपे हुए साल्मोनेला और ईकोलाई बैक्टीरिया जो छुपे हुए होते हैं वह आपके खाने के साथ मिक्स हो जाता है। इसकी वजह से क्रॉनिक गट इन्फ्लेमेशन आपको बार-बार बीमार होने की वजह और लॉ इम्यूनिटी का कारण बनता है।
बाहर के खाने से ज्यादा अन्हेल्दी है घर का खाना
हेल्थ टिप्स को लेकर बात करते हुए डॉक्टर ने कहा कि अगर आपको यह लगता है कि बाहर का खाना आपके लिए नुकसानदायक है तो आपको यह सोचना चाहिए कि शायद आपके घर का किचन ही बीमारी की वजह है।
Health Tips में जानें कैसे प्रेशर कुकर के रबर को करें साफ
डॉ तरंग कृष्ण ने बताया कि हर बार कुकर का इस्तेमाल करने के बाद आप इसके रबर को निकाले और विनेगर के साथ बेकिंग सोडा में 5 मिनट के लिए रखें। इसके साथ ही 6 महीने मे एक बार इसे जरूर बदलें।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।







