Health Tips: पेट में होने वाले कब्ज की समस्या से लगभग हर आयु वर्ग के लोग जूझ रहे हैं.अगर आपको भी ये परेशानी हो रही है और दवाई के बाद भी पेट सुबह अच्छे से साफ नहीं हो रहा है तो, डॉक्टर के द्वारा बताए जा रहे इस देसी नुस्खे को आजमा सकते हैं. वो दूध के साथ देसी को मिक्स करके सेवन करने की सलाह दे रहे हैं. अगर आप भी रोजाना ऐसा करते हैं तो कब्ज से निजात पा सकते हैं. इस तरह का दावा हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा किया जा रहा है.
Health Tips: दूध के साथ घी मिलाकर पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं?
हेल्थ एक्सर्ट का कहना है कि,आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में इस दूध और देसी घी के मिश्रण को पेट साफ करने के लिए रामबाण माना गया है। उनका कहना है, घी आंतों की दीवारों को अंदर से चिकना करता है. इससे मल आसानी से आगे बढ़ता है और बिना दर्द के बाहर निकल जाता है. इसके साथ ही घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है.
देखें वीडियो
यह एसिड मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, पाचन तंत्र की सूजन कम करता है और पेट को पूरी तरह साफ करने में मदद करता है. गर्म दूध में देसी घी मिलाकर पीना केवल पाचन के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए एक पावर-बूस्टर की तरह काम करता है. ये स्किन, बालों के झड़ने और हड्डियों की समस्या में भी काम करता है. अच्छी नींद के लिए भी ये मिश्रण काफी उपयोगी है.
कैसे करें इस्तेमाल?
एक गिलास दूध में एक चम्मच शुद्ध देसी घी मिला सकते हैं. इसके बाद इस दूध का सेवन करें. रात में इसे पीने से अगली सुबह पेट खुलकर साफ होता है और गैस-अपच की समस्या से राहत मिलती है. इस देसी उपाय के अच्छे फायदे के लिए रात में ही रोजाना इसे पीना है, ताकि सुबह पेट पूरी तरह से साफ. हो जाए.
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।







