---Advertisement---

Pregnancy Tips: गोलगप्पे की क्रेविंग्स क्यों मां के साथ बच्चे के लिए भी है जानलेवा, जानिए एम्स से ट्रेंड विशेषज्ञ ने क्या दी वार्निंग

Pregnancy Tips: मां बनने के दौरान अगर आप भी गोलगप्पे कैसे बंद करते हैं तो शायद अपने बच्चे के साथ भी रिस्क ले रहे हैं। कैसे यह आपके लिए खतरे का घर है और इसे लेकर डॉक्टर ने किस तरह आगाह किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 21, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Pregnancy Tips
Follow Us
---Advertisement---

Pregnancy Tips: यह सच है कि लड़कियां बड़े चाव से गोलगप्पे खाती है। खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं में एक अलग ही क्रेविंग देखी जाती है और वह इसे खाने में पीछे नहीं रहती है। क्या आपको पता है कि यह आपके लिए नुकसानदायक है। गट इन्फेक्शन की सबसे बड़ी वजह गोलगप्पे का पानी बन सकता है। इस बारे में बात करते हुए एम्स ट्रेड एक्सपर्ट ने क्या कहा है जो निश्चित तौर पर आपको हैरान कर सकता है। यह खतरे की घंटी से कम नहीं है। जानिए कैसे प्रेगनेंसी हेल्थ को आप गोलगप्पा खाकर रिस्क पर डाल रही है और कैसे बचा जा सकता है।

Pregnancy Tips में जानें गोलगप्पे की सच्चाई

डॉक्टर प्रियंका इस वीडियो में यह कहती नजर आती है कि प्रेगनेंसी में गोलगप्पा खाना आपके लिए गट इन्फेक्शन की सबसे बड़ी वजह बन सकती है। उनके मुताबिक जहां आप गोलगप्पा खा रहे हैं वह साफ सुथरा पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं यह सबसे बड़ा सवाल उठता है। पानी में गड़बड़ी आपके प्रेगनेंसी हेल्थ के लिए सबसे मुश्किल साबित कर सकता है। ऐसे में महीने में एक बार चल सकता है लेकिन इसे रूटीन में ना खाएं।

कैसे गोलगप्पे की वजह से रिस्क पर है मां और बच्चे की जान

इसके साथ ही डॉक्टर प्रियंका ने यह भी कहा कि सड़क किनारे मिलने वाले गोलगप्पे में इस्तेमाल होने वाले पानी में साफ सफाई की कमी के कारण बैक्टीरिया या वायरस का संक्रमण हो सकता है। इससे फूड प्वाइजनिंग, डायरिया उल्टी या गट इंफेक्शन हो सकता है। यह प्रेगनेंसी में सबसे ज्यादा खतरनाक साबित होता है। इसकी वजह से आपकी इम्यूनिटी पर असर पड़ता है। डॉक्टर प्रियंका ने यह भी कहा है कि प्रेगनेंसी के दौरान किसी भी तरह का संक्रमण समय से पहले डिलीवरी का खतरा पैदा करता है। ऐसे में आपके बच्चे और मां दोनों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

महिलाएं किस तरह डाइट का रखें ध्यान

वहीं प्रेगनेंसी टिप्स को लेकर बात करते हुए डॉ प्रियंका ने यह भी कहा कि महिलाओं को इस दौरान हाई प्रोटीन डाइट का सेवन करना चाहिए। आयरन और कैल्शियम का ध्यान रखना है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Health Tips

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026