---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 22th September: इन राशि वालों के मान-सम्मान में हो सकती है वृद्धि, जानें शुक्रवार को कैसा रहेगा दिन

Aaj Ka Rashifal 22th September: शुक्रवार का दिन मेष राशि वालों के लिए कैसा बीतेगा। मीन राशि वालों को किन बातों का ध्यान रखना है। इस खबर में जानें पूरे दिन का राशिफल और फिर बनाएं अपने दिन की योजना।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 22, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 22, 2023 5:42 अपराह्न

Aaj Ka Rashifal 22th September
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 22th September: भारतीय ज्योतिष में ग्रहों का काफी महत्व है। ऐसे में ग्रह और नक्षत्रों की बदलती चाल के साथ ही राशिफल भी बदलता रहता है। ऐसे में राशिफल के मुताबिक जानिए आज का राशिफल (22 सितंबर) (Aaj Ka Rashifal 22th September) कैसा रहेगा। शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है और किन राशियों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे में सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, नीचे आर्टिकल में जानें क्या है आपके राशिफल की पूरी जानकारी।

मेष राशि (Aries)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी काम को शुरू करने से पहले आपको एक बार अच्छे से विचार कर लेना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus)

आज के दिन आप किसी नए काम को शुरू कर सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज एक अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

शुक्रवार का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा साबित नहीं हो सकता है। ऐसे में आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप कही आप जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक बार उस पर विचार करना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये अच्छा रह सकता है। मगर आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo)

शुक्रवार के दिन आपको किसी भी वाद-विवाद से राहत मिल सकती है। अगर आपका कोई लंबा कानून मामला चल रहा था तो हो सकता है कि आज उससे आपको राहत मिल जाए।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्दि कर सकता है। आपको अचानक से कही से आर्थिक लाभ हो सकता है। साथ ही आपमें निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है।

तुला राशि (Libra)

आज के दिन बिजनेस कर रहे लोगों को फायदा हो सकता है। साथ ही अगर आप प्रेम में हैं तो आपको आज अपने दिल की बात को जाहिर कर देनी चाहिए। इससे आपको राहत मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज के दिन आपको कोई मित्र मिल सकता है। इससे आपका दिन थोड़ा बेहतर हो सकता है। आज के दिन आप कही बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

आज आप कोई भी नया काम शुरू करेंगे तो आपका भाग्या आपका साथ देगा। साथ ही आपको किसी करीबा का भी सपोर्ट मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज के दिन आपको कही से आर्थिक लाभ हो सकता है। इस काम के लिए आपको कोई अपना साथ दे सकता है। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces)

इस दिन अगर आप पैसों से संबंधित बड़ा फैसला लेने वाले हैं तो आपको इंतजार करना चाहिए। इससे आपको आने वाले समय में फायदा मिल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Baisakhi 2026

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026