---Advertisement---

Aaj ka Rashifal 23 December: शनिवार को ये 3 राशि के जातक विवाद से रहें दूर, धनहानि के साथ सम्मान पर आ सकती है आंच

Aaj ka Rashifal 23 December: शानिवार के दिन घर से बाहर निकलते हुए अपना भविष्यफल जरुर जान लें। इससे आपको आसानी होगी।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 23, 2023 10:36 पूर्वाह्न | Updated: दिसम्बर 23, 2023 6:06 अपराह्न

Aaj Ka Rashifal 26th June
Follow Us
---Advertisement---

Aaj ka Rashifal 23 December:  हफ्ते के आखिरी दिन यानि की शनिवार को काफी राशि के जातकों के भविष्यफल में बदलाव हुआ है। ऐसे में अगर आप राशि पर विश्वास करते हैं तो आपको जरुर जानना चाहिए कि, आज आपका दिन कैसा रहेगा?


मेष


मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी मिला-जुला रहने वाला है। क्योंकि आज आपके दिन में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं। इसलिए आपको काफी सतर्क रहने की जरुरत है। आज मेष राशि के जातक विरोधियों से सावधान रहे हैं। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

वृषभ


वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकता है। बैंक के कार्यों में सावधान रहने की जरुरत है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। धन का निवेश कर सकते हैं। आर्थिक लाभ मिल सकता है। काम पर ध्यान दें। परिजनों से विवाद हो सकता है।

मिथुन


मिथुन राशि के जातक आज कोई भी नया कार्य शुरु करने से पहले अच्छे से जांच लें। आज आपके कार्य को सराहना मिल सकती है। प्रियजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पर भी अति विश्वास ना करें। वाहन चलाते हुए सावधान रहें। शादी के योग बन रहे हैं।

कर्क


कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन विवादों से भरा रह सकता है। इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई शोक समाचार मिल सकता है। आपका मन अशांत रह सकता है।

सिंह


सिंह राशि के जातकों को आज परिवार का सहयोग मिल सकता है। आज आप किसी प्रियजन के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। व्यापार में घाटा मिल सकता है। गुस्से में फैसला लेने से बचें। विवाद को सोच-समझकर सुलझाएं।

कन्या


कन्या राशि के जातकों का आज दिन अच्छा बितेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। किसी से धोखा मिल सकता है। आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चला आ रहा झगड़ा सुलझ सकता है। आज दान कर सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में कोई खुशी आ सकती है।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही मिला-जुला रहेगा। आज आपको फायदे के साथ नुकसान हो सकता है। घर पर मेहमान आ सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। बाहर के खाने से परहेज करें। काम की तारीफ हो सकती है। आज आपको कोई खुश खबरी मिल सकती है।

वृश्चिक


वृश्चिक राशि के जातकों के विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आज वाहन खरीद सकते हैं। कर्ज लेते और देते हुए सावधान रहे हैं। प्रोपर्टी से जुड़े कार्य ना करें। आज आपका मन उदास रह सकता है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज सामाजिक कार्य कर सकते हैं।

धनु


धनु राशि के जातक आज ससुराल पक्ष से सावधान रहें। आपकी एक लापरवाही भारी पड़ सकती है। कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। आज आप कुछ नया खरीद सकते हैं। किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। जुबान से कुछ अपशब्द निकल सकते हैं।

मकर


मकर राशि के जातक आज किसी धार्मिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। आज आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले बड़ों से सलाह लें। आज आप दान कर सकते हैं। आज किसी प्रिय से मन की बात कर सकते हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।

कुंभ


कुंभ राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में फायदा मिल सकता है। आज आप कुछ नया खरीद सकते है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी को बदलने के अवसर बन रहे हैं। आज किसी से धोखा मिल सकता है। वाहन चलाने से बचें। आज आप पैसे खर्च कर सकते हैं। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें।

मीन


मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव भरा रहा सकता है। अधिकारी आप पर नाराज हो सकते हैं। किसी को भी पैसा उधार ना दें। जीवनसाथी से विवाद के योग बन रहे हैं। अटका हुआ धन मिल सकता है। समाज में सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से कोई अटका हुआ काम बन सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026