---Advertisement---

Horoscope Today 18th May 2023: इन राशि के जातकों को मिल सकता हैं व्यवसाय में प्रमोशन, जानें अपना राशिफल

Horoscope Today 18th May 2023: व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपनी राशि को जरूर पढ़ता है। व्यक्ति की राशि बताती हैं कि उनका दिन कैसा गुजरेगा। राशिफल के अनुसार 18 मई गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष रहेगा। साथ ही कुछ राशि वालों को जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। आइए ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 18, 2023 12:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 18th May 2023: व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपनी राशि को जरूर पढ़ता है। व्यक्ति की राशि बताती हैं कि उनका दिन कैसा गुजरेगा। राशिफल के अनुसार 18 मई गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष रहेगा। साथ ही कुछ राशि वालों को जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। आइए जानते हैं कि आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो गुरुवार का दिन उनके लिए बेहतर होगा। इन जातकों को अपने कार्यस्थल पर काम के लिए बड़ा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही नई-नई चीजें भी सीखने को मिलेंगी। मेष राशि वाले कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं, जिससे उनकी सेहत में भी सुधार होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन उनके लिए काफी मिलाजुला वाला हो सकता है। कुछ व्यक्तियों के साथ वाद विवाद भी हो सकते हैं, जिसमें आपके चुप रहने में ही भलाई है। इसके अलावा परिवार के साथ आप धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां पर आपके मन को भी शांति मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की लव लाइफ खुशियों से भरी हो सकती हैं। साथ ही परिवार वालों का भी सहयोग मिलेगा। परिवार तथा रिश्तेदारों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगें। जहां अन्य लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। साथ ही व्यवसाय में भी आगे बढ़ने पर कामयाबी मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए गुरुवार का दिन काफी विवादास्पद हो सकता है। इसलिए अपने कार्य क्षेत्र में थोड़ी सावधानी बरतें और लोगों से तालमेल बनाए रखें। जो लोग समाज की भलाई के लिए काम करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो इनकी नौकरी के क्षेत्र में थोड़ी लापरवाही बरतने से काम बिगड़ सकता है। इसलिए परिस्थिति में प्रतिकूल बने रहे। यदि आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो उसमें कुछ बदलाव करने की जरूरत है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों को जीवन साथी के साथ प्यार भरे पल बिताने का समय मिलेगा। साथ ही नौकरी के भी नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपने व्यवसाय के क्षेत्र में सतर्कता बरतने की जरूरत है। अगर आप गृह निर्माण का कोई काम करना चाहते हैं तो वह भी पूरा होगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन काफी अच्छा होने वाला है। इनकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। योगा और सुबह की सैर करने से मन काफी खुश होगा। अगर आप अपने प्रेमी को मन की बात बताना चाहते हैं तो यह दिन काफी शुभ है। इसके अलावा मित्र की सहायता से भी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों को विदेशी कारोबार से लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आपके पिताजी द्वारा सौंपा गया कार्य भी आप अवश्य पूरा करेंगे। अपने भाई बहनों के साथ मन की बातों को शेयर करें और खेलकूद में हिस्सा लें। यदि आप नए विषयों में रुचि रखते हैं तो उसमें भी जागरूकता रखें। इससे आपको आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो इनको व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए रिश्तेदारों की सहायता मिल सकती है। साथ ही माता जी के द्वारा धन लाभ मिलने के भी योग बने हैं। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं तो उसमें भी अच्छी डील मिलने के आसार हैं। इसी के साथ आप यात्रा पर भी जा सकते हैं। जहां पर आप को किसी खास से मुलाकात होगी।

ये भी पढेंः Pregnancy में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो बढ़ जाएगा मिसकैरेज का खतरा

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो इनको अपने काम पर ध्यान देना होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर विवाह में कुछ अड़चनें आ रही है तो पूजा पाठ करने से ही पूर्ति होगी। साथ ही घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन करें। इससे आपका दिन भी अच्छा गुजरेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों को नई प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। जिससे उनकी आय और ज्ञान दोनों में वृद्धि होगी। साथ ही वरिष्ठ सदस्यों की सहायता से भी मार्गदर्शन मिलेगा। यदि आप अपने जीवन साथी के साथ कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी, साथ ही नए-नए कॉन्ट्रैक्ट भी आएंगे।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो यह अपने काम में से थोड़ा सा वक्त निकाल कर बच्चों के साथ व्यतीत कर सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो। इसे मन को भी शांति मिलेगी साथ ही आपकी पुरानी नौकरी में भी प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढेंःगुजरात के 68 जजों के प्रोमोशन पर Supreme Court ने लगाई रोक, Rahul Gandhi को सजा सुनाने वाले जस्टिस पर भी गिरी गाज

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026