---Advertisement---

Horoscope Today 29 April 2023: आज किन जातकों का चमकेगा भाग्य और व्यापार में किसके लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

ज्योतिष गणना के मुताबिक 29 अप्रैल 2023 शनिवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा। यहां पढ़िए आज का राशिफल।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 29, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Horoscope Today 29 April 2023
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 29 April 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक 29 अप्रैल 2023 शनिवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा। यहां पढ़िए आज का राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज नौकरी कर रहे जातकों को अपने उच्चाधिकारियों को सहयोग मिलेगा। साथ ही शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना बन रही है। साथ ही जो जातक बिजनेस कर रहे हैं वे आज कामयाब होंगे। साथ ही आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा कर पाएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी सेहत में बदलते मौसम के कारण उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। परिवार की भलाई के लिए जीवनसाथी के साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका रुका हुआ कोई काम पूरा होगा। साथ ही आज सीनियरों का सहयोग मिल सकता है। परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। आज आपको सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। जो जातक अविवाहित हैं उनके घर में विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है। व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहने वाला है। आज आपको उच्च अधिकारी द्वारा सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। आय में बढ़ोतरी की संभावना है। वाहन सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। सेहत पर ध्यान रखें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा हुआ रहेगा। अगर आपने किसी से उधार लिया हुआ है तो वह आप समय पर लौटा देंगे। आज आपको अपने भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहने वाला है। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप अगर किसी यात्रा पर जाते हैं तो वह सुखद रहेगा। छात्र एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी। बाकी दिनों की तुलना में आज का दिन बेहतर बीतेगा। आज आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। माता-पिता से आप अपने बातों को साझा करेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा हुआ रहेगा। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आएंगे। आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। किसी की भी बात में आकर आज निवेश करने से बचें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन खुशियों से भरा हुआ रहेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपका रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लिए आज का दिन अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। जॉब में सफलता के संकेत हैं। सीनियरों से बात करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें। परिवार का भी सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें: घर में चाहिए सुख-समृद्धि तो फॉलो करें ये Vastu Tips, नहीं होगी धन-दौलत की कमी

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

SIR Controversy

अक्टूबर 15, 2026

Muskan Sahil Case

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026