---Advertisement---

Horoscope Today 4th June 2023: मेष समेत इन राशि के जातकों को झेलना पड़ेगा नुकसान, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें ?

Horoscope Today 4th June 2023: दिन की शुरुआत होने के बाद लोग राशिफल जरूर पढ़ना पसंद करते हैं। राशिफल के अनुसार ही पता लगता है कि व्यक्ति का दिन कैसा गुजरेगा। इसी बीच अब 4 जून 2023 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। आइए जानते हैं कि आपकी किस्मत के ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 4, 2023 12:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 4th June 2023: दिन की शुरुआत होने के बाद लोग राशिफल जरूर पढ़ना पसंद करते हैं। राशिफल के अनुसार ही पता लगता है कि व्यक्ति का दिन कैसा गुजरेगा। इसी बीच अब 4 जून 2023 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। आइए जानते हैं कि आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत है। इसके अलावा उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए गए कार्यों से खुश होंगे। व्यवसाय से भी आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए मित्रों की सहायता मिल सकती है‌। जीवन साथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य कर सकते हैं। साथ ही अपने क्रोध पर भी नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन कुछ विशेष होने वाला हैं। जात को को परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी नई परियोजनाओं के लिए माता पिता को विश्वास दिलाएं। इसके लिए भी समय अनुकूल हैं। दिन के अंत में कल आप अपने घर के लोगों को समय जरूर देना चाहेंगे। लेकिन काम में व्यस्त होने के कारण थोड़ा मूड भी खराब हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सुखद रहेगा। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। जहां आपका दूसरे लोगों से मेल मिलाप होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से सुख शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में किए गए कार्यों को समय से पूरा करें। इसके अलावा उच्च अधिकारियों से भी शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप जो भी कार्य कर रहे हैं उसमें जरूर सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक तौर पर बेहतरी के लिए कुछ जरूरी चीजें खरीदना आसान है। घर में बदलाव से भी आप भावुक हो सकते हैं। इसके अलावा छोटे व्यापारी व्यापार में अच्छा धन प्राप्त करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल का दिन बेहतर रहेगा। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी परिवार के सभी लोग धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इससे मन को भी शांति मिलेगी। आप जीवन साथी के साथ परिवार की भलाई के कार्य करते हुए नजर आएंगे या फिर कहीं घूमने की भी योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता जरुर प्राप्त होगी। जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर हैं। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आपको कुछ कार्य सौंपी जाएंगे, जिन्हें आप जरूर पूरा करेंगे। कल आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड भी खराब हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन काफी अच्छा होने वाला है। बिजनेस को आगे बढ़ाने में आपको कामयाबी मिलेगी इसके अलावा रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आर्थिक हालात सुधरेंगे साथ ही बच्चों को उपलब्धि मिलने से गर्व का अनुभव होगा। प्रेम के नजरिए से भी कल का दिन खुशियों से भरा रहेगा और अपने लक्ष्य का पीछा करते रहे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी फलदायक रहेगा। कल आपको सभी क्षेत्र से ही कुछ ना कुछ सुख समाचार सुनने को मिल सकता है‌। वरिष्ठ सदस्यों का भी सहयोग रहेगा। विदेश से आयात निर्यात के कार्य कर सकते हैं। साथ ही शुभ समाचार मिलेगा और समाज की भलाई के लिए कार्य कर रहे जातकों को भी काम करने का अच्छा मौका मिल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। राजनीति में करियर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है‌। बेरोजगार लोगों को अच्छी रोजगार मिलने के संकेत बन रहे हैं। माता पिता के पैर छूकर जरूर आशीर्वाद लें साथ ही धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। रचनात्मक व कलात्मक चित्र में वृद्धि के लिए लगातार संघर्ष करते रहे।

Also Read: पहले एयरफोर्स अकेडमी में गिरे, फिर व्हाइट हाउस में टकराया सिर , चोटिल American President Biden का Viral हुआ Video

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो कल के दिन कुछ बेहतर होने वाला है। सरकारी क्षेत्रों से लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है या फिर किसी योजना में किया हुआ निवेश लाभ दे सकता है। कल घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर ही निकले। इससे धन का लाभ होगा और मन भी अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ आप किसी रोमांटिक डिनर पर भी जा सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। के समय आप तनाव और शांत रहित महसूस करेंगें। साथ ही परिजनों से किसी मुद्दे को लेकर सलामी मिल सकती है। व्यवसाय कर रहे जातक को रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने में कामयाबी मिलेगी साथ ही लाभ प्राप्त होगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल कल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। पैतृक संपत्ति से धन मिलने के योग बन रहे हैं, साथ ही अपनी मन की बातें भाई-बहनों के साथ शेयर करें। कल आपको अचानक किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, इसके अलावा रिश्तेदार भी आपसे पैसों की मदद मांग सकते हैं।

Also Read: Odisha Train Accident के बाद ट्रेनों के रूट में बड़ा बदलाव, यात्रा करने से पहले यहां चेक करें स्टेटस

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026