---Advertisement---

Horoscope Today: Valentine Day पर क्या है आपके लव लाइफ में खास? यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक अपनी किस्मत

Horoscope Today: वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को क्या आपकी किस्मत बदलेगी। आइए जानते हैं क्या कहता है आपका राशिफल। किन उपाय को करने से आपको उसका फायदा मिलेगा। क्या आपका किस्मत के तारे बदल रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 14, 2025 1:27 पूर्वाह्न

Horoscope Today
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today: 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे और आज आपका लव लाइफ कैसा रहने वाला है। न सिर्फ लव लाइफ बल्कि जब और कैरियर के साथ-साथ कहां आपको खुशखबरी मिलने की संभावना है। क्या आप आज अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाएंगे। आइए जानते हैं आपके आज के सितारे क्या आपके बस में है। होरोस्कोप टूडे में क्या आपको आपके पार्टनर का साथ मिलने वाला है। इस सबके लिए आपको आज का राशिफल जानना होगा। मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे।

Horoscope Today में Aries यानी मेष राशि को पार्टनर का साथ मिलेगा

मेष राशि के जातक की बात करें तो आज स्वास्थ्य के मामले में आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकते हैं। वहीं निजी जिंदगी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इस दौरान आपको आपके पार्टनर का साथ मिलेगा और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। महामृत्युंजय का जाप करें। इससे आपका दिन शुभ रहेगा।

Horoscope Today में वृषभ यानी Taurus को लाभ मिलने के संकेत

वृषभ राशि के जातक आज निवेश करने से पहले जरा भी नहीं हिचके क्योंकि इससे आपको लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। लव लाइफ के मामले में आज आपकी बल्ले बल्ले होने वाली है। अगर आप किसी से आज प्यार का इजहार करते हैं तो वह आपको मना नहीं कर सकेगा।हालांकि रुद्राष्टक का पाठ करने से आपको आज के दिन का और फायदा मिलने वाला है।

Horoscope Today: Gemini यानी मिथुन राशि आपका मन आज खुश रहने वाला

मिथुन राशि के जातक के लिए आज का दिन बिजनेस का है तो ऐसे में इन्वेस्ट करने से पहले जरा भी ना हिचके। काफी हद तक संभव है कि आज आप किसी से अपने दिल की बात कर सकते हैं। वहीं पार्टनर के साथ आप क्वालिटी टाइम बिताएंगे जिससे आपका मन आज खुश रहने वाला है। हालांकि आज क्रोध पर नियंत्रण करने की जरूरत है और आप शुक्रवार का व्रत करें।

Horoscope Today में कर्क यानी Cancer को नौकरी में आपको आज प्रमोशन

कर्क राशि के जातक का मन आज बेचैन रहेगा लेकिन मेहनत रंग लाने वाली है। काफी हद तक चांस है कि नौकरी में आपको आज प्रमोशन हो। अगर आप किसी दोस्त को प्यार करते हैं लेकिन अपनी भावना व्यक्त नहीं कर सकते हैं। आज यानी वैलेंटाइन डे के दिन आप यह कर सकते हैं। दान करने से आज आपका दिन हित में रहेगा।

Horoscope Today Leo यानी सिंह राशि को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते

सिंह राशि के जातक की बात करें तो आज पीले वस्तु का दान आपके लिए शुभकारी है। अगर आपको आज पार्टनर घूमने के लिए ले जा रहे है तो समझ लीजिए दिन आपके लिए है। काफी हद तक संभव है कि अगर आप सिंगल लाइफ में हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। हालांकि सोच समझकर ही फैसला ले।

Horoscope Today में Virgo यानी कन्या राशि का लव लाइफ मिला-जुला रहने वाला

कन्या राशि के जातक आज स्वास्थ्य के मामले में कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहीं लव लाइफ मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के और क्लोज आएंगे और उनके साथ आपसे सामंजस्य बनाकर रखें। दान करने से आज आपके जीवन में खुशहाली आएगी और इस दौरान हर काम में सफलता मिलने वाली है।

Horoscope Today: Libra यानी तुला राशि को आएंगे शादी के प्रस्ताव

तुला राशि के जातक की बात करें तो आज आय के मामले में कई स्रोत खुलने वाले हैं तो पैसों की कोई कमी नहीं रहने वाली है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके हित में नहीं है। पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। अगर आप शादीशुदा नहीं है तो आज शादी के प्रस्ताव आएंगे तो वहीं शादीशुदा लोग एक दूसरे से और करीब आएंगे। गौदान करने से आपको आज लाभ मिलने वाला है।

Horoscope Today Scorpio यानी वृश्चिक अचानक खर्च भी बढ़ सकते

वृश्चिक राशि के जातक आज पीपल के पेड़ में दीप जलाएं।इससे आपको फायदा मिलेगा। हर तरफ आपको सफलता मिलने वाली है तो वैलेंटाइन डे आपके लिए हितकारी है क्योंकि आप अपने पार्टनर के क्लोज आएंगे। हालांकि आज आप बाहर जाने से पहले बचें क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं अचानक खर्च भी बढ़ सकते हैं।

Horoscope Today में धनु यानी Sagittarius वाद विवाद और गुस्से को कंट्रोल में रखें

धनु राशि के जातक आज जहां तक हो सके पैसे बचाने के बारे में सोचें। हालांकि धार्मिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है। पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है इसलिए जहां तक हो सके वाद विवाद और गुस्से को कंट्रोल में रखें। ब्राह्मण को भोजन करवाना आपके लिए आज शुभकारी है तो जहां तक हो सके आज अपने पार्टनर के साथ राय मशवरा लेना ना भूले।

Horoscope Today में Capricorn यानी मकर राशि को दुर्घटना की संभावना

मकर राशि के जातक की बात करें तो आज आपको ऐसे लोगों से पैसे मिल सकते हैं जहां से आपने कल्पना भी नहीं की होगी। सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाएं क्योंकि दुर्घटना की संभावना हो सकती है। पार्टनर कुछ भी बात छुपाने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। शनि देव की पूजा आपके लिए लाभकारी होने वाला है।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ राशि पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं

कुंभ राशि के जातक आज बिजनेस में इन्वेस्ट करने से जरा भी न हिचके क्योंकि इससे आपको फायदा मिलने वाला है। काफी हद तक चांस है कि आपको आज प्रमोशन मिले अगर आपकी शादी नहीं हुई तो आज बात पक्की हो सकती है। वहीं आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शनि चालीसा का पाठ आपको आज के दिन को हित बनाने के लिए फायदेमंद है।

Horoscope Today में Pisces यानी मीन राशि भोजन दान करने से फायदा मिलने वाला

मीन राशि के जातक की बात करें तो आज अगर आप किसी से प्यार का इजहार करते हैं तो वह आपको मना नहीं कर पाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक में कोई परेशानी नहीं होने वाली है। अगर आप मेहनत करेंगे तो आज आपका दिन आपके हित में रहेगा। भोजन दान करने से आज आपको फायदा मिलने वाला है तो वही शादीशुदा लोग अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shoaib Akhtar

मार्च 10, 2026

KB Ganesh Kumar

मार्च 10, 2026

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026

Heat Alert 10 March 2026

मार्च 9, 2026