---Advertisement---

Kumbh Rashifal 2026: नहीं करें नए बिजनेस की शुरुआत तो इन मामलों में भी है बदकिस्मती, जानिए कैसे कम होगी मुसीबत

Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशिफल 2026 आपके लिए किस्मत के कौन से दरवाजे खटखटाने के लिए तैयार है और कहां आपको संभलने की जरूरत है। आइए जानते हैं कहां भूल कर भी ना करें गलती नहीं तो खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 30, 2025 6:00 पूर्वाह्न

Kumbh Rashifal 2026
Follow Us
---Advertisement---

Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशिफल 2026 आखिर आपके लिए किस्मत के कौन से दरवाजे खटखटाने के लिए तैयार है। किस मामले में आपको बदकिस्मती देखनी पड़ सकती है तो कहां आपको भाग्योदय के चांस नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं इस साल के लिए क्या उपाय है और करियर से लेकर प्यार के मामले में आने वाला साल कैसा रहने वाला है। राहु की वजह से इस साल आप कोई भी फैसला लेने से बचकर रह सकते हैं। शनि की साढ़ेसाती की वजह से आपको काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है।

बिजनेस को लेकर कैसा है Kumbh Rashifal 2026

बिजनेस या जॉब के मामले में कैसा होने वाला है कुंभ राशिफल 2026। कुंभ राशि के लिए 2026 की बात करें तो आपको मेहनत और काम को लेकर जज्बा दिखाने की जरूरत है क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो ऑफिस पॉलिटिक्स की वजह से आपको खतरा है। गलतफहमियां आपके प्रोफेशनल लाइफ को असर कर सकता है तो बिजनेस में सावधानी बरतने की जरूरत है। नए काम की शुरुआत के लिए यह साल बेहतर नहीं है। नुकसान झेलनी पड़ सकती है।

प्यार को लेकर कैसा है यह साल

जहां तक बात करें प्यार और परिवार की तो यह साल मिला-जुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी काफी खुशनुमा रहने वाला है और आपका साथ एक दूसरे को और भी नजदीक लाएगा। परिवार के साथ कुछ मतभेद के योग नजर आ रहे हैं लेकिन अपनी वाणी और क्रोध पर संयम बरतकर आप सब अच्छा कर सकते हैं।

स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें कुंभ राशिफल 2026 में जातक

जहां तक बात करें स्वास्थ्य की तो कुंभ राशि के जातक को संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। थकान तनाव की वजह से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है तो खान-पान का ध्यान रखना जरूरी है।

क्या है कुंभ राशि के लिए उपाय

जहां तक बात करें कुंभ राशिफल 2026 तो कहा जा रहा है कि चीजें बेहतर दिसंबर के महीने में हो सकती है लेकिन इस साल आप अपने लिए कुछ उपाय भी कर सकते हैं। 2026 को बेहतर बनाने के लिए हर शनिवार को आप सरसों के तेल को किसी बर्तन में रखकर उसमें अपनी परछाई देखें और फिर उसे गरीब को दान दे। इसके आपको लाभ मिल सकता है इसके अलावा काली उड़द, घी का दान करना भी फायदेमंद रहेगा।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026