---Advertisement---

Rashifal 16 December 2025: चंद्रमा की पूजा और तुलसी को मनाकर मंगल का प्रकोप कर सकते हैं कम, जानिए किन जातकों के लिए कहां है खतरा

By: Anjali Wala

On: सोमवार, दिसम्बर 15, 2025 9:00 अपराह्न

Rashifal 16 December 2025
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 16 December 2025: 2025 आखिर आपकी किस्मत आज किस तरफ रुख करने वाली है। क्या मंगलवार आपके लिए शुभ है या मंगल की दशा आपके लिए उल्टी पड़ने वाली है। इस सब को जानने के लिए आइए जानते हैं राशिफल 16 दिसंबर 2025 में मेष राशि से लेकर वृष, कर्क, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, तुला, मकर, वृश्चिक, कुंभ मीन राशि के जातक की क्या स्थिति है।मंगलवार को किस उपाय को करने से आपको फायदे हो सकते हैं और मंगलवार को ग्रह और चाल आखिर आर्थिक स्थिति से लेकर पारिवारिक और बिजनेस के मामले में कैसा रहने वाला है आईए जानते हैं।

Rashifal 16 December 2025 में मेष राशि को कहां है इंतजार की जरूरत

मेष राशि के जातक की बात करें तो राशिफल 16 दिसंबर 2025 में दूध से चंद्रमा को अर्घ्य देकर खाना खाने से आपको फायदा होगा। प्यार की मंजिल पूरी होने वाली है। रोजगार के मामले में आपको थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि कुछ दिन और इंतजार करना होगा। बिजनेस में मुनाफे मिलने के संकेत हैं लेकिन इस दौरान पार्टनर को सपोर्ट करें।

वृष राशि के लिए इन मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत

घर में पौधे लगाने से वृष राशि के जातक को आज फायदा हो सकता है और आपके बीच किसी और की एंट्री हो सकती है। बिजनेस में खुद को ज्यादा इन्वेस्ट ना करें क्योंकि नुकसान मिलने के पूरे योग हैं। अपनों की सहयोग से नौकरी मिलने की संभावना है तो आंख मूंदकर दोस्त पर भरोसा करने से बचने की सलाह है।

मिथुन राशि के लिए खुल रहे किस्मत के दरवाजे

मिथुन राशि के जातक राशिफल 16 दिसंबर 2025 में घर में गंगाजल छिड़के तो काफी हद तक संभव है कि आपको अच्छी कंपनी से नौकरी के ऑफर आ सकते हैं जिसके लिए आप इंतजार में थे। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आज आपका रिश्ता पक्का हो जाए और आप शादी करने के लिए तैयार हो जाए। बिजनेस में मिला-जुला दिन रहने वाला है।

कर्क राशि के लिए कहां है बरकत के योग

राशिफल 16 दिसंबर 2025 में कर्क राशि के जातक घर में पौधा लगाने से आपकी बरकत होने वाली है। बिजनेस में आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। प्यार की तलाश आज पूरी नहीं होने वाली है। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा और दिन व्यस्त रहने वाला है। किसी अपने से बेशकीमती तोहफा मिलने की संभावना है।

राशिफल 16 दिसंबर 2025 में सिंह राशि के लिए कैसा है दिन

सिंह राशि के जातक राशिफल 16 दिसंबर 2025 आपके हित में नहीं है क्योंकि घर से कोई ऐसी खबर सुन सकते हैं जो आपके लिए कष्ट दायक होगा। हालांकि आज आप वाहन खरीद सकते हैं तो वहीं खीर बनाने से लाभ मिलने के संकेत है। कर्ज से मुक्ति मिलने वाली है तो सरकारी नौकरी की तलाश में है तो अभी और मेहनत करने की जरूरत है।

इन मामलों में सतर्क हो जाए कन्या राशि

कन्या राशि के जातक घर के मंदिर में मोर पंख लगाने से आपको फायदा मिलेगा। बिजनेस में दिन मिला-जुला रहेगा हालांकि इस सिलसिले में आप घर से दूर यात्रा करने के लिए जा सकते हैं। रोमांस का दिन आज है। मंगलवार को परिश्रम से आप सफलता हासिल कर सकते हैं लेकिन शादीशुदा जिंदगी में क्लेश होने की पूरी संभावना है।

तुला राशि को राशिफल 16 दिसंबर 2025 में यहां सावधान होने की जरूरत

तुला राशि के जातक राशिफल 16 दिसंबर 2025 में अपनी मां की सेवा करें इससे मंगलवार का दिन खास हो सकता है। वैवाहिक जीवन काफी खुशनुमा रहने वाला है। बाहर जाने से जहां तक हो सके बचें क्योंकि दुर्घटना के योग दिखाई दे रहे हैं। परिश्रम करने से सफलता हासिल होगी और नौकरी में भी प्रमोशन के चांस दिखाई दे रहे हैं।

जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज चंद्रमा की पूजा करने से आपको फायदा होगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें और जहां तक हो सके परिवार से राय मशवरा जरूर ले। नौकरी के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। किसी के साथ भी गलतफहमी ना होने दे क्योंकि यह आपके रिश्ते की नींव हिला सकता है। बिजनेस में फायदे मिलेंगे।

धनु राशि को आज अपनों से ही मिल सकता है मुंह की

धनु राशि के जातक आज पौधे लगाने से आपको भी फायदा होगा। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं क्योंकि बीपी और हार्ट के मरीजों के लिए यह दिन शुभ नहीं है। परिवार में आपको अपनों के बीच पराए का अनुभव हो सकता है लेकिन किसी के भी बात को दिल पर ना ले क्योंकि इसकी वजह से आप स्ट्रेस में आ सकते हैं। नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई के लिए आज का दिन अनुकूल है।

राशिफल 16 दिसंबर 2025 में मकर राशि की क्या है किस्मत

राशिफल 16 दिसंबर 2025 में मंगलवार को मकर राशि को पीपल के पेड़ की परिक्रमा करने से आपको फायदा होगा। ऑफिस की वजह से आप बोर नहीं होंगे। काम में आज और मेहनत करने की जरूरत है। प्यार के लिए आज दिन आपके हित में नहीं है तो जो भी करें सोच समझ कर करें क्योंकि दिल टूट सकता है।

कुंभ राशि की कहां पलट सकती है किस्मत

कुंभ राशि के लिए राशिफल 16 दिसंबर 2025 की बात करें तो मंगलवार को चंद्रमा को अर्घ्य देने से आपको फायदा होगा। बिजनेस में उतार चढ़ाव का दिन है तो अगर आप शादीशुदा नहीं है तो काफी हद तक संभव है कि रिश्ते आ सकते हैं। आपका प्यार मुकम्मल होने के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं। भाई बहन का सहयोग मिलने वाला है।

मीन राशि आज करें तुलसी का यह उपाय

मीन राशि के जातक आज आप अपनों की वजह से परेशान रह सकते हैं। आज तुलसी में दिया जलाने से आपको फायदा होगा तो इसके अलावा बचपन का प्यार आपको मिल सकता है। अचानक किसी अपने के मिलने से आपकी जिंदगी में खुशी आने वाली है। बिजनेस में फायदे मिलने के आसार पूरे दिखाई दे रहे हैं।

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

जनवरी 18, 2026

India US Tariff War

जनवरी 18, 2026

IndiGo

जनवरी 18, 2026

AR Rahman

जनवरी 18, 2026

Rashifal 18 January 2026

जनवरी 17, 2026

Fog Alert 18 Jan 2026

जनवरी 17, 2026