---Advertisement---

Rashifal 17 January 2026: शनिदेव का प्रकोप बर्बाद कर सकता दिन तो कौन होगा भाग्य का शहंशाह, जानिए सितारों का योग

Rashifal 17 January 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए आखिर कैसा होने वाला है शनिवार का दिन और किसके लिए यह दिन मुश्किलों से भरा हो सकता है। आइए जानते हैं आपकी किस्मत के तारे क्या कह रहे हैं आपके लिए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 16, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 17 January 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 17 January 2026: राशिफल 17 जनवरी 2026 आपके लिए शनिवार को किस्मत के कौन से रुख बदलने वाले हैं और कहां आपको संभलने की जरूरत पड़ने वाली है। आइए जानते हैं शनिवार का प्रकोप किन राशि के जातकों के लिए उनके हित में नहीं है और किसे किस्मत से मात खानी पड़ेगी। इस सबके बीच राशिफल 17 जनवरी 2026 में किस उपाय को करने से 12 राशि के जातकों को लाभ हो सकता है और किन मायनों में यह दिन खास है। इस सब को जानने के लिए आइए जानते हैं भाग्य का कृपा। शनिवार को माघ कृष्ण पक्ष सप्तमी एकादशी चंद्रमा कन्या राशि की तरफ संचार करने वाला है।

कहां है मेष राशि को सावधान रहने की जरूरत

शनिवार राशिफल 17 जनवरी 2026 की बात करें तो आज के लिए सुनहरा रंग शुभ है। नारायण कवच का पाठ करने आपको लाभ मिल सकता है। रिश्तो में गलतफहमी खत्म करने के लिए विश्वास करना सीखे। धन लाभ के योग नजर आ रहे हैं तो एनर्जी की कोई कमी नहीं रहेगी। स्टूडेंट के लिए दिन हितकारी है।

कहां वृष राशि को मिल सकता है धोखा

वृष राशि हरा रंग आपके लिए आज शुभ है। रिश्ते बेहतर होंगे अगर आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। ओम भास्कराई नमः का जाप करने से लाभ मिलेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम नहीं है। स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि इस एक चीज में खा सकते राशिफल 17 जनवरी 2026 में मात

मिथुन राशि के जातक गुलाबी रंग शनिवार को पहने लाल कपड़े में गुड बांधकर दान करने और सूर्य को जल चढ़ाने से लाभ मिलेगा। फिजूल खर्ची पर ध्यान देने की जरूरत है। आय बढ़ने की संभावना है तो ऑफिस में प्रमोशन के चांसेस नजर आ रहे हैं। किसी से भी विवाद करने से पहले सोचने की जरूरत है।

क्या करें कर्क राशि के जातक राशिफल 17 जनवरी 2026 को

मोर पंख पर्स में रखें और लाल रंग के कपड़े पहनें इससे दिन फायदेमंद होगा। धन लाभ होंगे लेकिन सर्दी जुकाम की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा और आप बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। जहां तक बात करें कर्क राशि के लिए तो विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ आज मेहनत करने से फायदे मिल सकते हैं।

सिंह राशि को कहां शनिवार दे सकता है झटका

थकान की वजह से सिंह राशि के जातक आज परेशान रह सकते हैं। भगवान सूर्य को जल चढ़ाने से आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी में बदलाव के चांस है लेकिन आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ आज कुछ मामलों में दिन कठिन हो सकता है। स्टूडेंट के लिए शनिवार हित में नहीं है जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।

क्या है कन्या राशि की स्थिति राशिफल 17 जनवरी 2026 में

कन्या राशि के जातक की बात करें तो आज हरे रंग की वस्तु दान करें और काला वस्त्र पहनने से फायदा होगा। शनिवार को किस्मत बदलेगी लेकिन परिवार के साथ आप खुशियों का पल बिताए। वहीं शादीशुदा जिंदगी में कुछ परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग आप कर सकते हैं।

क्या है तुला राशि के खतरा राशिफल 17 जनवरी 2026 में

नीला रंग पहनने से तुला राशि को राशिफल 17 जनवरी 2026 में फायदा हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है तो दुर्गा मंत्र जाप करने से लाभ मिलेगा। आज आप पैसे इकट्ठे करने के बारे में प्लानिंग करेंगे तो सेहत को लेकर ध्यान देने की जरूरत है। नई जिम्मेदारियां मिलने की वजह से आप कुछ परेशान भी हो सकते हैं।

कहां सावधान रहें वृश्चिक राशि के जातक

वृश्चिक राशि नारंगी रंग के पहनने और घर में स्वास्तिक बनाने से आपको लाभ मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से फायदा होगा। थकान की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। व्यर्थ के भाग दौड़ से जहां तक हो सके बचें। नौकरी में कुछ चीज आपके लिए हित में होने वाली है तो माता का सानिध्य मिलेगा।

क्या है धनु राशि के लिए किस्मत की स्थिति

भगवान शनिदेव की पूजा करने से धनु राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। लाल रंग पहनें इससे आपको फायदा होगा मेहनत करने से ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और आपका मनोबल बढ़ने वाला है। आर्थिक स्थिति में कुछ चीज हितकारी हो सकती है जिसके लिए आप लंबे समय से इंतजार में थे।

कहां है मकर राशि के लिए रिस्क

मकर राशि के जातक के लिए राशिफल 17 जनवरी 2026 की बात करें तो सफेद रंग पहने और सूर्य चालीसा का पाठ करने से लाभ मिल सकता है। पेट संबंधित कुछ समस्याओं से आप परेशान हो सकते हैं तो धन लाभ के योग नजर आ रहे हैं। खर्चों पर नियंत्रण करें क्योंकि फिजूल खर्जी आपकी आर्थिक स्थिति को दयनीय बन सकती है।

कुंभ राशि को कहां सचेत रहने की है जरूरत

कुंभ राशि के जातक की बात करें तो आज एक नए दिन की शुरुआत हो सकती है। ओम नमः शिवाय जाप करने से लाभ मिल सकता है। हरा रंग पहने और मानसिक एक्सप्रेस की वजह से परेशान होने से बचें क्योंकि अच्छे समय आपके लिए इंतजार कर रहा है। आर्थिक मामलों में कुछ परेशानियां कुछ समय के लिए है।

कहां मीन राशि के लिए राशिफल 17 जनवरी 2026 है हितकारी

मीन राशि के जातक आदित्यहृदय स्रोत का पाठ करने से लाभ मिलेगा सफेद रंग पहने। आय के लिए नए जरिए खुलने वाले हैं तो प्रमोशन के भी योग नजर आ रहे हैं। रिश्ते में समझदारी बढ़ेगी और आपसी सामंजस्य की वजह से आप दोनों का रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा। प्यार मे यह दिन काफी खास होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026

Heat Alert 10 March 2026

मार्च 9, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 9, 2026