Rashifal 20 February 2026: राशिफल 20 फरवरी 2026 में शुक्रवार फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया चंद्रमा कुंभ मीन राशि की तरफ संचार करने वाला है। ऐसे में कई राशियों की किस्मत बदल सकती है और कई ऐसे हैं जिनके लिए दिन हितकारी नहीं है। शुक्रवार को क्या आपके ग्रह नक्षत्र हितकारी है। क्या आपको इसका लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं आपके लिए किस्मत के कौन से राशि साथ देने वाले हैं और कहां आपको फिलहाल के लिए संभल कर रहने की जरूरत पड़ सकती है। आइए जानते हैं राशिफल 20 फरवरी 2026 और इसके उपाय क्या है।
मेष राशि के लिए जानें Rashifal 20 February 2026 की जानें हालत

मेष राशि के लिए किस्मत की बात करें तो राशिफल 20 फरवरी 2026 में आपकी फिजूल खर्ची सिरदर्दी बन सकती है। आर्थिक स्थिति में कुछ फायदे होने की संभावना है लेकिन परिवार के साथ सामंजस्य बनाकर रखें नहीं तो कलह की स्थिति बन सकती है। रोमांस की कोई कमी नहीं रहने वाली है आज दूध का दान करने से लाभ मिलेगा।
गलतफहमी की वजह से वृष राशि के लिए है खतरा

वृष राशि के लिए शुक्रवार की किस्मत की बात करें तो पशु पक्षियों को चारा दान करने से आपको लाभ मिलेगा। वाणी और व्यवहार पर थोड़ी सी सावधानी बरतनी जरूरी है नहीं तो आप अपनों को खो सकते हैं। धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो नौकरी के साथ-साथ बिजनेस में आपके लिए दिन हितकारी है। पार्टनर के साथ गलतफहमी की स्थिति बन सकती है।
मिथुन राशि की राशिफल 20 फरवरी 2026 में क्या है स्थिति

मिथुन राशि के जातक के लिए विवाह के रिश्ते आएंगे तो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में कुछ सफलताएं मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है तो तरक्की के भी मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं। किसी भी काम को करने से पहले बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद जरूर ले।
कर्क राशि के लिए कैसी होने वाली है किस्मत की स्थिति

कर्क राशि के जातक की किस्मत की बात करें तो वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण करके आप जग को जीत सकते हैं। शनि की वजह से आपका रिश्ता टूट सकता है। आर्थिक स्थिति लाभप्रद साबित होने वाली है तो विदेश जाने के भी योग नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और गरीबों को दान देने से बात बन सकती है।
जानें सिंह राशि के लिए राशिफल 20 फरवरी 2026

सिंह राशि के जातक आज तुलसी में पानी चढ़ाने से आपको लाभ मिल सकता है। शुक्रवार के लिए आपका दिन फलदाई साबित होगा। जॉब में तरक्की ले चांसेस दिखाई दे रहे हैं तो इसके अलावा आप घर से दूर भी जा सकते हैं। सीनियर्स की तारीफ मिलने वाली है।
कहां कन्या राशि को मिल सकता है लाभ
कन्या राशि के जातक राशिफल 20 फरवरी 2026 में जरूरतमंद को खाना खिलाएं इससे आपको लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार उत्तम है लेकिन मानसिक स्ट्रेस की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। अवैध रिश्ते आपकी कमजोरी बन सकती है और आपके अपनों से दूर कर सकती है तो बिजनेस में लाभ मिलने वाले हैं।
तुला राशि के लिए कौन सा उपाय है हितकारी
तुला राशि के जातक शुक्रवार राशिफल 20 फरवरी 2026 में पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने से आपको लाभ मिल सकता है। वाहन और संपत्ति खरीदने के योग नजर आ रहे हैं लेकिन प्यार में धोखे मिलने की कोई संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतना जरूरी है तो वहीं बिजनेस में लाभ मिल सकते है।
वृश्चिक राशि को कहां है खतरा

वृश्चिक राशि के जातक को लेकर अगर किस्मत की बात करें तो राशिफल 20 फरवरी 2026 में बेकार के खर्च की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। जरूरतमंदों की सेवा करने से आपको लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है। सेहत को लेकर लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकता है।
क्या करें धनु राशि खतरे को टालने के लिए

शुक्रवार को हनुमान जी की पूजा करने से धनु राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाकर रखें नहीं तो राशिफल 20 फरवरी 2026 में आपके अलगाव के भी चांसेस नजर आ रहे हैं। नशे से दूर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो यह आपके घर परिवार और रिश्ते को बर्बाद कर सकता है।
क्या मकर राशि की बढ़ेगी राशिफल 20 फरवरी 2026 में मुसीबत

पशुओं की सेवा करने से शुक्रवार मकर राशिफल पर मेहरबानी दिखा सकती है। दोस्तों और परिवार के साथ आप अपने क्वालिटी टाइम बिताएंगे और इसे इंजॉय भी करेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है लेकिन लिवर से जुड़े मरीजों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। पति पत्नी के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है।
राशिफल 20 फरवरी 2026 में करें कुंभ राशि ये उपाय

कुंभ राशि के लिए राशिफल 20 फरवरी 2026 की बात करें तो स्वास्थ्य के लिहाज से आप आज परेशान रह सकते हैं। घर परिवार का माहौल खुशनुमा रहने वाला है लेकिन फिजूलखर्ची पर ध्यान देने की जरूरत है। भगवान शिव की पूजा करने से आपको लाभ मिल सकता है। वहीं पार्टनर की वजह से आपका मान सम्मान में वृद्धि होने वाला है।
मीन राशि की बढ़ सकती है यहां मुसीबत

मीन राशि के जातक शुक्रवार को किसी धार्मिक स्थल पर जाकर सेवा करें इससे लाभ मिलेगा। हल्का हरा रंग पहनने से दिन हितकारी होने वाला है। परिवार के साथ खुशनुमा जिंदगी आप बिताएंगे तो इसके अलावा सेहत को लेकर सावधान रहने की सलाह दी जाती है। लेनदेन से बचें क्योंकि यह आपकी परेशानी बढ़ा सकता है।








