---Advertisement---

Rashifal 25 September 2026: अनंत चतुर्दशी पर 12 राशियों की किस्मत में कहां होगा बदलाव, जानिए क्या है शुक्रवार के लिए उपाय

Rashifal 25 September 2026: अनंत चतुर्दशी पर आपके लिए किस्मत की दशा क्या बताने वाली है और कहां आपको फायदा तो कहां नुकसान होने की संभावना है। जानिए क्या उपाय काम आ सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 24, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 25 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 25 September 2026: हर दिन आपकी जिंदगी में ग्रह और तारों की स्थिति एक समान नहीं होने की वजह से जीवन में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहता है। इस सबके बीच यह जान लेना जरूरी होता है कि आखिर आपके सितारों की स्थिति क्या बता रही है। हिंदू धर्म में राशिफल में यकीन रखने वाले लोगों के लिए यह कई मायनों में खास होता है। वह इस उपाय को आजमाते हैं जो उस दिन के लिए खास बताया गया है। अनंत चतुर्दशी यानी राशिफल 25 सितंबर 2006 शुक्रवार का दिन आपके लिए किन मायनों में खास होने वाला है। किस उपाय को करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मेष राशि अनंत चतुर्दशी पर क्या करें

अनंत चतुर्दशी यानी राशिफल 25 सितंबर 2026 में मेष राशि के जातक की किस्मत की बात करें तो घर के मुख्य द्वार पर ही दिया जलाने से आपको लाभ मिल सकता है। वहीं पैरों में दर्द की समस्या की वजह से परेशान हो सकते है। ऐसे में जहां तक हो सके बचत करने के लिए आज का समय उत्तम बताया गया है।

वृष राशि के लिए जानें किस्मत

वृष राशि के जातक के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो सूर्यास्त के बाद जरूरतमंद को भोजन करने से लाभ मिल सकता है। प्रदूषण की वजह से परेशानी हो सकती है तो वहीं किसी भी बड़े फैसले में सोच समझकर ही अपनी राय देने में भलाई है। आमदनी से ज्यादा खर्च होने की संभावना नजर आ रही है।

Rashifal 25 September 2026 में मिथुन राशि क्या करें आज

मिथुन राशि के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो बताया जा रहा है कि अनंत चतुर्दशी पर अगर जरूरतमंद को फल दान करते हैं तो आपको लाभ मिल सकता है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है और पेट का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है। बचत बनाने से आपको लाभ मिल सकता है। शॉपिंग पर पैसे खर्च होने की संभावना है।

कर्क राशि के लिए क्यों है नुकसान

कर्क राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो सुगंधित मंदिर में जलाने से फायदा हो सकता है। सिर दर्द की वजह से परेशान रह सकते हैं। डिहाइड्रेशन से बचें तो वहीं पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के आसार नजर आ रहे हैं। आपकी जिंदगी में आज हंसी का माहौल बना रहने वाला है।

सिंह राशि के लिए जानें भाग्य

सिंह राशि के लिए अगर राशिफल 25 सितंबर 2026 की बात करें तो पार्टनर के साथ आज बहस होने की संभावना नजर आ रही है। वहीं किसी भी चीज को लेकर बजट बनाना जरूरी बताया गया है। निवेश करने के लिए उत्तम समय है। परिवार में किसी अपनों की वजह से दुख पहुंच सकता है।

 

राशिफल 25 सितंबर 2026 में क्या करें कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज शिक्षकों अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेना फायदेमंद रहेगा। कहीं यात्रा पर जाने के संकेत नजर आ रहे हैं तो वहीं पुराने मित्रों से मुलाकात रंग ला सकती है। ऐसे में जो भी करें सोच समझकर करें। हालांकि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करना जरूरी बताया गया है।

तुला राशि के लिए क्या है खतरे की घंटी

शुक्रवार को तुला राशि के जातक के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो खरीदारी के लिए जा सकते हैं। गुलाब की अगरबत्ती अर्पित करने से तुला राशि को फायदा हो सकता है। आराम करने की जरूरत बताई गई है तो उन्हें पार्टनर के मजाक को दिल पर लेने से विवाद बढ़ सकता है।

अनंत चतुर्दशी पर क्या करें आप

राशिफल 25 सितंबर 2026 में वृश्चिक राशि के जातक के लिए जरूरतमंद को पढ़ाई के समान को दान करना जरूरी है। इसके साथ ही थकान अनुभव कर सकते हैं तो ऐसे में शांत रहने की सलाह दी गई है। योग और मेडिटेशन करने से फायदा हो सकता है। रिश्ते में नजदीकियां बढ़ सकती है।

राशिफल 25 सितंबर 2026 में क्या करें धनु राशि

धनु राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो शुक्रवार को सफेद गाय को रोटी खिलाने से लाभ मिल सकता है। गले में परेशानी हो सकती है। मौसमी बीमारियां आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती है। अतिरिक्त खर्च से बचने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि के लिए क्या है उपाय

मकर राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो सफेद मिठाई का दान करना आपके लिए फायदेमंद बताया गया है। आलस की वजह से आज परेशान रह सकते हैं तो वहीं दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात आपकी जिंदगी में अलग मोड़ लाने के लिए तैयार है।

 

कुंभ राशि के लिए कब और कहां है खतरा

अनंत चतुर्दशी पर कुंभ राशि के जातक के लिए मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करना फायदेमंद साबित हो सकता है। हल्का खाना आपके लिए लाभदायक रहने वाला है तो वहीं खर्च की सूची बनाकर बजट का ध्यान रखना आपके लिए फायदेमंद बताया गया है। घर में विवाद होने की संभावना है।

 

कहां परेशान हो सकते हैं मीन राशि

मीन राशि के लिए अगर राशिफल 25 सितंबर 2026 की बात करें तो कन्या या महिला को सफेद वस्तु दान करने से फायदा हो सकता है। निवेश करने से पहले आपके लिए यह जरूरी है कि आप क्या कर रहे हैं। थकान की वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

कल का मौसम 25 September 2026

सितम्बर 24, 2026

Rain Alert 25 September 2026

सितम्बर 24, 2026

Punjab News

सितम्बर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 24, 2026

Punjab News

सितम्बर 24, 2026