---Advertisement---

2023 Honda City Discount Offers: होंडा ने कस्टमर्स को दी बड़ी सौगात, फेमस सेडान पर मिल रही है बंपर छूट

2023 Honda City Discount Offers: जापान की कार कंपनी होंडा अपनी मशहूर कार Honda City के 2023 वेरिएंट पर भारी छूट ऑफर कर रही है। होंडा का ये ऑफर मार्च 2023 तक जारी रहेगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 13, 2023 1:48 अपराह्न

2023 Honda City Discount Offers
Follow Us
---Advertisement---

2023 Honda City Discount Offers: देश का ऑटो बाजार काफी अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप नई कार को घर लाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि जापान की मशहूर कार निर्माता कंपनी होंडा ने एक बड़ा ऐलान किया है। होंडा की फेमस सेडान कार Honda City के 2023 वेरिएंट पर कंपनी ने भारी डिस्काउंट देने का फैसला किया है।

Honda City को सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका

होंडा ने अपनी लोकप्रिय Honda City के नए मॉडल को कुछ समय पहले ही लॉन्च किया था। कंपनी ने इसमें कई शानदार अपडेटेड फीचर्स दिए हैं। मगर अब कंपनी इसी कार पर जबरदस्त छूट भी ऑफर कर रही है। अगर आप इस कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि होंडा का ये ऑफर मार्च 2023 तक जारी रहेगा। इस कार में कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: HERO SPLENDOR ELECTRIC लॉन्च होने के बाद भारतीय ऑटो मार्केट में मचाएगी तहलका, सिंगल चार्ज पर 300 किमी की रेंज के साथ होंगी ये खासियतें

जानिए कितनी मिल रही है छूट

होंडा कंपनी ने Honda City पर 17000 रुपये की छूट देने का फैसला किया है। इसमें ग्राहकों को कार खरीदने पर 5000 रुपये का रॉयल्टी बोनस, 5000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट और 7000 रुपये का होंडा कार पर एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इस तरह से 17000 रुपये की छूट हासिल की जा सकती है। यहां पर आपको बता दें कि ये छूट सिर्फ होंडा के पेट्रोल वर्जन पर मिलेगी। होंडा सिटी के हाइब्रिड वर्जन पर इसका लाभ नहीं मिलेगा। होंडा सिटी के पेट्रोल वर्जन के चार वेरिएंट आते हैं, इनमें VX, ZX, V और SV शामिल है।

Honda City के स्पेसिफिकेशन

मॉडल2023 Honda City
इंजन क्षमता1.5 लीटर पेट्रोल
इंजन सीसी1498CC
ताकत119.35bhp
टॉर्क145nm
ट्रांसमिशनमैनुअल
गियरबॉक्स6 स्पीड
माइलेज17.8km
कीमत11.49-15.97 लाख

 

ये भी पढ़ें: IPHONE 15 का इंतजार कर रहे यूजर्स को लगा तगड़ा झटका, नहीं मिलेंगे ये खास फीचर

 

 

 

 

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026