---Advertisement---

2025 Kia Carnival Hybrid में सेफ्टी से कोई समझौता नहीं, एडवांस खूबियों से लैस कार का हुआ ग्लोबल डेब्यू

2025 Kia Carnival Hybrid: दक्षिण कोरिया की नामी कार मेकर कंपनी किआ मोटर्स अपनी शानदार कारों के लिए फेमस है। ऑटो सेक्टर में किआ की कई गाड़ियां अपनी खूबियों की वजह से लोगों की पसंद बनती है। इसी बीच कंपनी ने 2025 किआ कार्निवल हाइब्रिड (2025 Kia Carnival Hybrid) का वैश्विक प्रदर्शन कर दिया है। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 11, 2024 11:27 पूर्वाह्न

2025 Kia Carnival Hybrid
Follow Us
---Advertisement---

2025 Kia Carnival Hybrid: दक्षिण कोरिया की नामी कार मेकर कंपनी किआ मोटर्स अपनी शानदार कारों के लिए फेमस है। ऑटो सेक्टर में किआ की कई गाड़ियां अपनी खूबियों की वजह से लोगों की पसंद बनती है। इसी बीच कंपनी ने 2025 किआ कार्निवल हाइब्रिड (2025 Kia Carnival Hybrid) का वैश्विक प्रदर्शन कर दिया है। कंपनी ने इस कार को चार ट्रिम में शोकेस किया है, इसमें LXS, EX, SX, SX प्रेस्टीज शामिल है। चलिए जानते हैं क्या है इसकी डिटेल।

2025 Kia Carnival Hybrid की खूबियां

2025 किआ कार्निवल हाइब्रिड कार को मॉर्डन डिजाइन के साथ उतारा गया है। गाड़ी में 17 इंच के अलॉय व्हील्स और बेहतर एयरफ्लो दिया गया है। वहीं, कार में नए डैशबोर्ड के साथ नया सेंट्रल कंसोल दिया गया है। गाड़ी में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल गेज कलस्टर, रियर सीट पर बैठे लोगों के लिए 14.6 इंच की HD स्क्रीन दी गई है।

2025 Kia Carnival Hybrid की दमदार सेफ्टी

किआ ने कार में सेफ्टी के लिए कई सारे फीचर्स दिए हैं। कार में ADAS फीचर्स को अपडेट किया गया है। गाड़ी में हाईवे ड्राइविंग असिस्ट से लैस किया गया है, जिसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन सेट्रिंग, इवेसिव स्टीयरिंग असिस्ट, जंक्शन क्रॉसिंग प्रोटेक्शन, कॉलाइजन असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

2025 किआ कार्निवल हाइब्रिड इंजन डिटेल

इंजन1.6 लीटर
ताकत242bhp
टॉर्क367nm
गियरबॉक्स6 स्पीड ऑटोमेटिक

इस कार में 1.6 लीटर का टर्बो हाइब्रिड इंजन दिया गया है। इसे इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। ये 242bhp की ताकत और 367nm का टॉर्क जेनरेट करती है। कंपनी ने इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया है। ये कार साल के आखिर तक सेल के लिए उपलब्ध हो सकती है। हालांकि, भारत में इसे कब लाया जाएगा, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026