---Advertisement---

2026 Royal Enfield Continental GT 650: स्पोर्टी और क्लासिक रेसिंग स्टाइल के साथ फर्स्ट टाइम मिल सकता यह सेफ्टी फीचर, जानें लीक्स

2026 Royal Enfield Continental GT 650: 2026 रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 बाइक जल्द ही स्पोर्टी लुक में धमाका कर सकती है। इसमें धमाकेदार सेफ्टी खूबियां मिलने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 17, 2026 3:51 अपराह्न

2026 Royal Enfield Continental GT 650
Follow Us
---Advertisement---

2026 Royal Enfield Continental GT 650: बाइक सेगमेंट में जब भी पावर और स्पोर्टी डिजाइन की एकसाथ बात होगी, तब रॉयल एनफील्ड दो पहिया वाहन कंपनी का नाम जरूर लिया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी रॉयल एनफील्ड के फैन हैं, तो जल्द ही इंडियन मार्केट में 2026 रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 दस्तक दे सकती है। बताया जा रहा है कि इस पावरफुल मोटरसाइकिल में कई नए कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर इस बाइक को लेकर काफी अफवाहे उड़ रही है।

2026 Royal Enfield Continental GT 650 में आएगा आकर्षक डिजाइन

ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 2026 रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 बाइक आते ही लोगों का दिल जीत लेगी। बताया जा रहा है कि बाइक के बाहरी लुक में काफी आकर्षक अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें फ्रंट साइड पर नए शेप की एलईडी हैडलैंप, टर्न इंडीकेटर और 19 इंच के अलॉय व्हील्स आने का अनुमान है। बाइक के रियर सेक्शन पर एलईडी टेललाइट और काफी स्लिम डिजाइन दिया जा सकता है। इसके अलावा, मोटरसाइकिल के साइड पैनल पर स्टाइलिश ग्राफिक्स इस आगामी बाइक के लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

2026 रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में मिलेंगे हाईटेक सेफ्टी फीचर्स

सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अपकमिंग 2026 रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 बाइक में वैसे तो कई फीचर्स मिलने का अनुमान है। इसमें टीएफटी कलस्टर, ब्लूटूथ और वाईफाई के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कुछ अन्य खूबियों को शामिल करने की योजना है। वहीं, सुरक्षा के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्यूल चैनल एबीएस के साथ स्लीपर क्लच और कई अन्य सेफ्टी अपग्रेड्स आने की उम्मीद है।

कैसा हो सकता है पावरट्रेन? जानें संभावित लॉन्च और प्राइस डिटेल

वाहन कंपनी 2026 रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 मोटरसाइकिल में 648सीसी का पैरलल इंजन जोड़ सकती है, जोकि 47bhp की ताकत और 52Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स जोड़ने की प्लानिंग है। इसमें धाकड़ माइलेज मिलने का अनुमान है। दो पहिया वाहन कंपनी इसे 3.50 लाख रुपये से लेकर 4 लाख रुपये के आसपास की कीमत पर उतार सकती है। यह बाइक 2026 के दूसरे हाफ में लॉन्च हो सकती है। हालांकि, अभी तक बाइक कंपनी ने इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026