---Advertisement---

Black एडिशन में Maruti Suzuki Brezza के लॉन्च होते ही दुश्मनों की उड़ी नींद, लुक ने बड़ी-बड़ी कंपनियों को किया फेल!

Maruti Suzuki ने अपने Erina लाइनअप की कारों में पहली ब्लैक एडिशन वाली Brezza SUV को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कई कारों को पहले ही ब्लैक एडिशन में पेश किया जा चुका है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 26, 2023 6:23 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza Black Edition: Maruti Suzuki ने अपने Arena आउटलेट्स की कारों को ब्लैक एडिशन में पेश करने की बात कही थी जिसके बाद कंपनी ने इस लाइनअप में अपनी पहली ब्लैक एडिशन वाली Brezza कार को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने अपनी पूरी नेक्सा लाइनअप की सभी कारों को ब्लैक एडिशन में लॉन्च किया था। इस कार का ब्लैक कलर में लुक आपको दंबग वाली फीलिंग दिलाएगा। तो आइए जानते हैं इस कार की सभी जानकारी।

ये भी पढ़ें: किसी किले से कम नहीं  PM Modi की ये कार!  Mercedes Maybach S650 के फीचर्स देख खरीदने का करेगा मन

Maruti Suzuki Brezza Black Edition का लुक

Brezza को Black Edition में इसके टॉप वेरिएंट ZXi, ZXI+ और इसके CNG वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। हालांकि इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस कार को कंपनी ने पर्ल मिडनाइट ब्लैक कलर में मार्केट में उतारा है। बता दें कि Brezza के अलावा कंपनी इस कार के बाद WagonR, Swift, Dzire, Alto K10, S-Presso, Celerio और  Ertiga को भी ब्लैक एडिशन में लॉन्च करेगी। मगर इन कारों के मॉडल के पहले ही पेश किया जा चुका है।

Maruti Suzuki Brezza Black Edition के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन

Maruti Suzuki Brezza Black Edition के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन इसके मौजूदा रेगुलर मॉडल की तरह ही हैं। जिसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो कि 103 HP की पावर के साथ में 137 NM का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है। इसके अलावा इस कार में क्रूज़ कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

ModelMaruti Suzuki Brezza Black Edition
Engine1.5L
Power103BHP
Torque137NM
Transmission5-Speed Automatic & Manual

 

Maruti Suzuki Brezza Black Edition की कीमत

टॉप से लेकर बॉटम तक ये Maruti की Brezza SUV कार की कीमत की बात की जाए तो इसकी एक्स शोरूम कीमत दिल्ली में 10.95 लाख रुपये से 13.88 लाख रुपये के बीच है। ब्लैक एडिशन में लाने के बाद कंपनी ने इस कार की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026