---Advertisement---

August Car Sales 2023: Creta और Punch को छोड़ एक बार फिर इस गाड़ी की हुई ताबड़तोड़ बिक्री, हैरान कर सकता है नाम

August Car Sales 2023: देश के कार बाजार के लिए अगस्त का महीना काफी बढ़िया रहा। बताया जा रहा है कि इस दौरान कारों की शानदार सेल हुई। मारुति, टाटा और हुंडई की कारों को लोगों ने जमकर खरीदा। जानें किस कार ने मारी बाजी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 7, 2023 12:01 अपराह्न

August Car Sales 2023
Follow Us
---Advertisement---

August Car Sales 2023: देश के ऑटो बाजार के लिए अगस्त महीना काफी (August Car Sales 2023) बढ़िया रहा। ऐसे में कई बड़ी कार कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की जमकर बिक्री की। बीते महीने की सेल में एक बार फिर दिग्गज कार कंपनी मारुति सुजुकी का वर्चस्व रहा। कंपनी ने पिछले महीने में ताबड़तोड़ कारों की बिक्री दर्ज की है। शीर्ष 10 कारों में से 8 कारे मारुति सुजुकी कंपनी की है। इससे साफ है कि लोग मारुति सुजुकी की कारों को काफी पसंद करते हैं। जानें क्या है पूरी खबर।

टॉप 10 सेल मारुति का जलवा कायम

आपको बता दें कि अगस्त में टॉप 10 कारों में टाटा और हुंडई की एक-एक कार का नाम शामिल है। इस दौरान मारुति की स्विफ्ट, बलेनो, वैगनआर, ब्रेजा, ईको, डिजायर, अर्टिगा और फ्रोंक्स कार शामिल है। वहीं, टाटा मोटर्स की एक ही कार इस लिस्ट में शामिल है और वो है पंच। इसके अलावा हुंडई मोटर्स की भी एक कार इसमें शामिल है, इसमें क्रेटा का नाम है।

मारुति का रहा धांसू वर्चस्व

मारुति कंपनी की स्विफ्ट अगस्त में 18653 ईकाइयों के साथ नंबर वन कार रही। इस कार की पिछले साल के मुकाबले 65 फीसदी की बढ़त देखी गई है। वहीं, अगस्त 2022 में इसकी 11275 यूनिट्स बिकी थी। बलेनो की 18516 यूनिट्स बिकी। पिछले साल इसकी बिक्री 18418 यूनिट्स दर्ज की गई थी। वैगनआर की अगस्त में 15578 यूनिट्स बिकी। अगस्त 2022 में 18398 यूनिट्स बिकी थी। ब्रेजा अगस्त में 14572 यूनिट्स बिकी तो अगस्त 2022 में 15193 यूनिट्स बिकी।

टाटा और हुंडई की कारों की बिक्री

ईको की अगस्त में 11859 यूनिट्स बिकी तो अगस्त 2022 में 11999 यूनिट्स बिकी थी। डिजायर 13293 यूनिट्स बिकी तो अगस्त 2022 में 11868 यूनिट्स बिकी थी। अर्टिगा की 12315 यूनिट्स बिकी तो अगस्त 2022 में 9314 यूनिट्स बिकी थी। फ्रोंक्स 12164 यूनिट्स बिकी। इसके अलावा टाटा पंच की अगस्त 2023 में 14523 यूनिट्स बिकी तो अगस्त 2022 में 12006 यूनिट्स बिकी थी। हुंडई क्रेटा की अगस्त 2023 में 13832 यूनिट्स बिकी तो अगस्त 2022 में 12577 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026