---Advertisement---

Auto Expo 2023 में इन कंपनियों ने किया पार्टिसिपेट, जानिए मोटर शो से जुड़ी हर एक जानकारी

Auto Expo 2023: तीन साल के बाद आज से इंडियन ऑटो एक्सपो 2023 शुरु हो चुका है और इसका आयोजन दो अलग-अलग जगहों पर हो रहा है। इसमें पहली जगह का नाम है ग्रेटर नोएडा-एक्सपो मार्ट, यहां पर ऑटो एक्सपो के मोटर शो का आयोजन चालू हो चुका है और यह 13 से 18 जनवरी ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: जनवरी 11, 2023 11:53 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 11, 2023 12:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Auto Expo 2023: तीन साल के बाद आज से इंडियन ऑटो एक्सपो 2023 शुरु हो चुका है और इसका आयोजन दो अलग-अलग जगहों पर हो रहा है। इसमें पहली जगह का नाम है ग्रेटर नोएडा-एक्सपो मार्ट, यहां पर ऑटो एक्सपो के मोटर शो का आयोजन चालू हो चुका है और यह 13 से 18 जनवरी तक चलेगा। वहीं दूसरी जगह है नई-दिल्ली प्रगति मैदान, इस जगह ऑटो एक्सपो कंपोनेंट शो का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन 12 से 15 जनवरी के बीच चलेगा। तो चलिए आइये जानते हैं ऑटो एक्सपो 2023 मोटर शो के बारे में सभी तरह की जानकारियां और देखते हैं टिकट के दाम।

ये भी पढ़ें: यूनिक सा दिखने वाला यह ELECTRIC SCOOTER करेगा अपनी कीमत से ज्यादा काम, कीमत 50000 से भी कम

इन कंपनियों ने किया है Auto Expo 2023 में पार्टिसिपेट

ऑटो एक्सपो 2023 में भारतीय चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स समेत कई विदेशी कंपनियां टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, हुंडई मोटर इंडिया, रेनॉ इंडिया, एमजी मोटर इंडिया और किआ इंडिया जैसी कई वाहन निर्माता कार कंपनियों ने ऑटो एक्सपो 2023 में भाग लिया है। ये कंपनियां अपने नए वाहनों को लॉन्च व अनवील भी करेंगी। इसके साथ कॉन्सेप्ट और कई इलेक्ट्रिक वाहनों को भी इस बार के ऑटो एक्सपो शो में पेश किया जाने वाला है।

Auto Expo 2023 के आयोजन की तारीख और समय

ऑटो एक्सपो 2023 11 जनवरी से 18 जनवरी तक आयोजित होगा। पहले दो दिन 11 जनवरी और 12 जनवरी मीडिया के लिए आरक्षित किये गए हैं। वहीं 13 जनवरी के दिन यह कारोबारियों के लिए सुबह 11 बजे से शाम के 7 बजे तक खोला जाएगा। इसके साथ ही 14 से 18 जनवरी तक इसका आयोजन आम जनता के लिए किया जाएगा और 14 से 15 जनवरी के दिन यह सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम के 8 बजे तक होगा। 16-17 जनवरी को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे और आखिरी दिन 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक इस मेले का आयोजन किया जाएगा।

Auto Expo 2023 की टिकट का रेट

आपको बता दें कि ऑटो एक्सपो 2023 के पहले दिन 13 जनवरी 2023 की कीमत करीब 750 रुपये है। वहीं 14 और 15 जनवरी वाले दिन इसका रेट 475 रुपये होगा और आखिरी तीन दिन 16 से 18 जनवरी के बीच इसकी कीमत 350 रुपये होगी। अगर आपको ऑटो एक्सपो 2023 की टिकट खरीदनी है तो आप BookMyShow वेबसाइट पर जाकर इसे खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: TATA PUNCH EV और CITROEN EC3 को मात देने आ रही RENAULT की KIGER ELECTRIC SUV!, फर्स्ट लुक दीवाना बना देगा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026