---Advertisement---

Royal Enfield के चाहने वालों के लिए बुरी खबर, फेमस बाइक Hunter 350 को घर लाने के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत

Royal Enfield Hunter 350: देश में मोटरसाइकिल के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अगर आप बढ़िया पावर वाली बाइक्स पसंद करते हैं तो आपको ये खबर जानकर एक बड़ा धक्का लग सकता है। दरअसल इंडियन ऑटो सेक्टर की मशहूर कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी चर्चित बाइक Royal Enfield Hunter 350 ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 31, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Royal Enfield Hunter 350
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Hunter 350: देश में मोटरसाइकिल के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अगर आप बढ़िया पावर वाली बाइक्स पसंद करते हैं तो आपको ये खबर जानकर एक बड़ा धक्का लग सकता है। दरअसल इंडियन ऑटो सेक्टर की मशहूर कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी चर्चित बाइक Royal Enfield Hunter 350 के दाम में इजाफा कर दिया है। जानिए क्या है पूरी खबर और रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक को कितना महंगा किया है।

कितनी महंगी हुई है बाइक

भारत में अपनी बाइक के लिए खास पहचान रखने वाली रॉयल एनफील्ड ने Hunter 350 बाइक की कीमतों में 3000 रुपये की बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि Metro Hunter Dapper Series की कीमत 1.67 लाख रुपये है। ऐसे में इसकी कीमत बढ़ने के बाद अब इसके दाम पहले से बढ़ गए हैं। इस बाइक की कीमत अब 1.70 लाख रुपये हो गई है। वहीं, Metro Hunter Rebel Series की कीमत 1.72 लाख रुपये है और इसका दाम बढ़ने के बाद इसकी कीमत 1.75 लाख रुपये हो गई है। इसके अलावा Retro Hunter Factory Series की कीमत 1.49 लाख रुपये है और इसके दाम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: हाईटेक वॉयस कमांड फीचर के साथ आई TVS Raider 125 Special Edition, पेट्रोल पंप ढूंढने में होगी आसानी

फीचर्स Royal Enfield Hunter 350
इंजन349.34cc
ताकत20.4ps
टॉर्क27nm
माइलेज36.2km

Royal Enfield Hunter 350 का पावरट्रेन

Royal Enfield Hunter 350 में 349.34cc का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर का इंजन दिया गया है। इतनी क्षमता पर ये बाइक 20.4ps की ताकत पैदा करती है। वहीं, 27nm का पीक टॉर्क देती है। दावा किया जाता है कि ये बाइक 36.2km की माइलेज देती है। इस शानदार बाइख में ट्यूबलैस टायर दिया गया है। इस बाइक के फ्रंट और रियर व्हील में डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है। Royal Enfield Hunter 350 में ड्यूल चैनल के साथ एबीएस फीचर दिया गया है। इसमें डिजिटल ओडोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर दिया गया है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

ये भी पढ़ें: लो जी पता लग गए iPhone 15 Series के धमाकेदार फीचर्स! जानिए डिजाइन से लेकर क्या हो सकती है कीमत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Hyundai Verna

मार्च 9, 2026

Renault Duster 2026

मार्च 9, 2026

Mahindra XUV7XO

मार्च 9, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मार्च 8, 2026

2026 Royal Enfield Guerrilla 450

मार्च 8, 2026

Hero Xtreme 125R

मार्च 7, 2026