---Advertisement---

Best 5 Budget Friendly Motorcycles: Honda, Bajaj और Hero की ये धांसू बाइक्स बन सकती हैं आपकी फेवरेट, जानें खूबियां

Best 5 Budget Friendly Motorcycles:इस त्योहारी सीजन में अगर आप अपने लिए एक शानदार बाइक लेनी की सोच रहे हैं तो आपके पास कई ऑप्शन हैं। इनमें होंडा एसपी 125 बजाज प्लेटिना 100 टीवीएस स्पोर्ट्स हीरो एचएफ 100 और हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक का नाम शामिल है। इन सभी में बढ़िया माइलेज मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 23, 2023 12:44 अपराह्न

Best 5 Budget Friendly Motorcycles
Follow Us
---Advertisement---

Best 5 Budget Friendly Motorcycles: देश के बाइक सेगमेंट में लोग मोटरसाइकिल खरीदते वक्त सबसे पहले उसकी परफॉर्मेंस और माइलेज की जानकारी लेते हैं। अधिकतर लोग बाइक का इस्तेमाल रोजाना के काम के लिए करते हैं। ऐसे में बाइक की माइलेज अधिक होगी तो लोगों का फ्यूल खर्च कम आएगा। अगर आप इन दिनों बजट (Best 5 Budget Friendly Motorcycles) में आने वाली शानदार माइलेज देने वाली बाइक की खोज कर रहे हैं तो आप इस आर्टिकल से मदद ले सकते हैं।

Honda SP 125 की खूबियां

होंडा कंपनी की इस बाइक में 123.94cc का इंजन मिलता है। ये बाइक अच्छी फ्यूल एफिशियंसी के साथ दमदार लुक के साथ आती है। इस बाइक में 65km की माइलेज मिलने का दावा किया जाता है। इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 86017 रुपये (दिल्ली) है।

Bajaj Platina 100 के फीचर्स

रोजाना के काम के लिए और फ्यूल की बचत करने वाली बाइक की लिस्ट में बजाज कंपनी प्लेटिना 100 बाइक एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इस बाइक में स्टाइल और कंफर्ट का ध्यान रखा गया है। साथ ही ये बाइक 70km की माइलेज देती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 67808 रुपये (नई दिल्ली) है।

TVS Sports की जानकारी

टीवीएस कंपनी की स्पोर्ट्स बाइक में दमदार फीचर्स दिए गए हैं। ये बाइक 70km की माइलेज का दावा करती है। इस बाइक का लुक काफी स्पोर्टी और फ्यूल सेविंग तकनीक के साथ आती है। इसमें 109.7cc का इंजन मिलता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 58881 रुपये है।

Hero HF 100 की खासियत

हीरो कंपनी की इस बाइक में शानदार खूबियां दी गई हैं। ये बाइक 97.2cc के इंजन के साथ आती है। Hero HF 100 बाइक दमदार क्षमता के साथ परफॉर्मेंस देती है। इसमें 70km की माइलेज मिलने का दावा किया जाता है। इसके ड्रम किक कास्ट वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 59018 रुपये (दिल्ली) है।

Hero Splendor Plus की स्पेक्स

इस लिस्ट में हीरो कंपनी की एक और बाइक स्प्लेंडर प्लस का नाम भी आता है। इस बाइक में 97.2cc का इंजन दिया गया है। ये बाइक 60 से 80km की माइलेज दे सकती है। इसकी फ्यूल एफिशियंसी काफी बेहतर है। इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 74491 रुपये (दिल्ली) है।

इस बात का ध्यान रहे कि यहां पर केवल जानकारी के लिए बताया गया है। किसी भी बाइक को खरीदने से पहले अपने बजट और अपनी पसंद का ख्याल रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Simple Ultra Electric Scooter

अप्रैल 17, 2026

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026