---Advertisement---

Best Scooters Under 1.5 Lakh: क्लासी लुक और दमदार परफॉरमेंस के साथ आते हैं ये स्कूटर, Ola और Simple One हैं लिस्ट में शामिल

Best Scooters Under 1.5 Lakh: अगर आप स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां कुछ ऐसे स्कूटर बताए गए हैं। जिन्हें आप अपने बजट और सहुलियत के हिसाब से अपने घर ला सकते हैं। इनमें ओला और सिंपल एनर्जी वन के स्कूटर शामिल हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 11, 2023 12:16 अपराह्न

Best Scooters Under 1.5 Lakh
Follow Us
---Advertisement---

Best Scooters Under 1.5 Lakh: अगर आप कोई बढ़िया से फीचर्स वाला स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर किस कंपनी का स्कूटर खरीदा जाए तो हमारी ये खबर आपकी राह आसान कर सकती है। क्योंकि यहां हम कुछ ऐसे स्कूटर लेकर आए हैं। जो 1.5 Lakh रुपये के बजट में क्लासी लुक और दमदार परफॉरमेंस के साथ पेश किए जाते हैं।

OLA S1 Pro में मिलती है तगड़ी रेंज

ओला इलेक्ट्रिक की तरफ से आने वाला OLA S1 Pro लिस्ट में पहले नंबर आता है। इसमें 170 किमी की रेंज मिल जाती है और टॉप स्पीड 116 किमी/प्रति घंटा की मिलती है। कंपनी के मुताबिक इसे चार्ज होने में लगभग 6.30 घंटे का वक्त लग जाता है। बता दें, इसमें 3.97kWh का बैटरी पैक दिया गया है। साथ सीट के नीचे 36 लीटर का बूट स्पेस भी देखने को मिल जाता है। इसको 10 कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

फीचर्स OLA S1 Pro
रेंज170 किमी
टॉप स्पीड116 किमी/प्रति घंटा
चार्जिंग समय6.30 घंटे का वक्त लग जाता है।
बूट स्पेस36 लीटर

Simple Energy One भी है बढ़िया विकल्प

Simple Energy One इलेक्ट्रिक स्कूटर की मोटर 72 एनएम का टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखती है। इसमें 212 किमी की राइडिंग रेंज मिल जाती है। इसमें सीबीएस ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा दी गई है। इसमें डिजिटल ऑडोमीटर और टेकोमीटर भी मिलता है।

फीचर्स Simple Energy One
राइडिंग रेंज212 किमी
टॉर्क72 एनएम का टॉर्क
टॉप स्पीड105 किमी/प्रति घंटा
चार्जिंग टाइम3 घंटा

Aprilia SXR 160 भी बना सकते हैं अपना साथी

इस स्कूटर में 160.03 कैपिसिटी का इंजन दिया जाता है। कंपनी के मुताबिक ये 35 किमी/प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है। इसमें 7 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें दो इंजन प्रदान किया गया है वह 10.29 बीएचपी की शक्ति उत्पन्न कर सकता है। फीचर्स के तौर पर इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और लॉक होने वाला ग्लोव बॉक्स के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं।

फीचर्स Aprilia SXR 160
इंजन क्षमता160.03 कैपिसिटी
माइलेज35 किमी/प्रति लीटर
अधिकतम शक्ति10.29 बीएचपी की शक्ति
फ्यूल टैंक7 लीटर

Vida V1 Pro में मिलती गजब की रेंज

Vida V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप 1.5 लाख रुपये से कम दाम में खरीद सकते हैं। इसमें 110 किमी रेंज और 80 किमी/प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिल जाती है। इसकी बैटरी को चार्ज होने में 8 घंटे तक का वक्त लग जाता है।

फीचर्स Vida V1 Pro
रेंज110 किमी
टॉप स्पीड80 किमी/प्रति घंंटा
चार्जिंग टाइम8 घंटा
पावर3900 वॉट

खरीदने से पहले नजदीकी शोरूम या कंपनी की साइट से फीचर्स और कीमतों के बारे में जानकारी हासिल कर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026