---Advertisement---

महंगी गाड़ियों को टक्कर देते हुए Best Selling Car का ताज इन सस्ती कारों के सिर सजा, देखते ही खरीद लेंगे

Best Selling Car की इन सस्ती कारों को खूब पसंद किया जा रहा है।। अगर आपका बजट बहुत ही कम है तो आप इसे खरीद सकते हैं। इन सभी कारों में आपको काफी अच्छे फीचर्स मिलने वाले हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 30, 2023 1:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Best Selling Car: भारत में Tata, Mahindra, Honda, Maruti, Kia आदि जैसी बड़ी कंपनियां अपनी एक से बढ़कर एक कारों को लॉन्च करती रहती हैं। जिन्हें ग्राहकों का खूब प्यार मिलता है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसी कंपनियां हैं जो कि अपनी खासियतों के चलते बेस्ट सेलिंग गाड़िया बनी रहती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन पर ग्राहकों ने जमकर प्यार लुटाया है और खूब खरीद रहे हैं। अगर आप किसी सस्ती और अच्छी कार को खरीदना चाहते हैं तो इन टॉप बेस्ट सेलिंग कारों में से किसी एक Hatchback कार को खरीद सकते हैं।

Maruti Baleno ने तोड़े रिकॉर्ड

फरवरी महीने की बात करें तो Maruti Baleno ने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए ग्राहकों के दिलों पर अभी भी बादशाहत कायम की हुई है। इस क्यूट और अच्छा माइलेज देने वाली कार को खूब खरीदा जा रहा है। फरवरी महीन में इसकी ग्रोथ 47.91 प्रतिशत हुई है। फरवरी के महीने में Baleno ने 18,592 यूनिट बेची हैं। ये कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही वेरियंट में आती है। इसकी कीमत पर अगर नजर डालें तो ये 6.56 लाख रुपये से 9.83 लाख  रुपए तक की एक्स शोरुम कीमत में आपको मिल जाएगी।

Maruti Swift पर ग्राहक लुटा रहे प्यार

Maruti  suzuki की सबसे ज्यादा बिकने वाली Swift अभी भी ग्राहको की पहली पसंद बनी हुई है। इस कारा का लुक हो या फिर कम कीमत मिडिल क्लास लोगों के द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है और खरीदा जा रहा है। फरवरी 2023 में इसकी 8,412 यूनिट्स बिकी हैं। इस बार इसकी बिक्री में कुछ कमी आयी है। साल 2022 में इस कार की 19,202 यूनिट्स बिकी थी। इस बार 4 फीसदी से ज्यादा की इसमें गिरावट देखने को मिल रही है।

Maruti Alto नहीं किसी से कम

अपनी कम कीमत के चलते फरवरी महीने में सबसे ज्यादा गाड़ियों की यूनिट बेचने में तीसरे नंबर पर Maruti Alto का नाम है।फरवरी में इसकी  18,114 यूनिट बिकी हैं। वहीं अगर साल 2022 की बिकी इसकी यूनिट्स पर नजर डालें तो इसकी 11,551 यूनिट्स बिकी थीं। इस बार इसकी ग्राथ में 56.82 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

Maruti Wagon R बनी ग्राहकों की पसंद

मारूति की सबसे ज्यादा पसंद की जानें वाली गाड़ियों में अभी भी Maruti Wagon R का नाम है। अपनी सेल्स के चलते ये कार चौथे नंबर पर है। साल 2023 में इसकी 16,889 यूनिट्स बिकी हैं। वहीं साल 2022 की अगर बात करें तो Maruti Wagon R की 14,669 यूनिट बिकी थी। इस बार 14 से 15 फीसदी से ज्यादा की इसकी ग्रोथ हुई है।

 

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026