---Advertisement---

Bikes Under 65000: TVS और Hero की ये सुपर बाइक्स बनी मिडिल क्लास की फेवरेट, देखते ही खरीद लेते हैं!

Bikes Under 65000: भारत के परिप्रेक्ष्य में अगर बात करें तो यहां लोगों की कोशिश रहती है कि कम कीमत को अदा कर बेहतर से बेहतर चीजें खरीदी जाएं। इसमें दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन और अन्य वस्तुएं तक शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 20, 2023 2:25 अपराह्न

Bikes Under 65000
Follow Us
---Advertisement---

Bikes Under 65000: भारत के परिप्रेक्ष्य में अगर बात करें तो यहां लोगों की कोशिश रहती है कि कम कीमत को अदा कर बेहतर से बेहतर चीजें खरीदी जाएं। इसमें दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन और अन्य वस्तुएं तक शामिल हैं। बाइक को लेकर लोगों की सोच रहती है कि कम कीमत में शानदार फीचर वाले बाइक खरीदें जाएं जिससे की पैसों की बचत भी हो और मेंटिनेंस की चिंता भी ना रहे। ऐसे में अगर आप भी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो हम यहां आपके लिए लाएं हैं 60000 से कम कीमत वाले TVS और Hero के कुछ बाइक्स की लिस्ट जिनके फीचर से लेकर इंजन क्षमता तक सब दमदार हैं।

टीवीएस रेडियन (TVS Radeon) बाइक

टीवीएस के इस बाइक की चर्चा जोरों पर है। इसके फीचर व लुक को लेकर भारतीय ऑटो बाजार में इसे काफी सराहना मिल रही है। डिजीटल स्पीड मीटर, यूएसबी चार्जर, रिवर्स LCD क्लस्टर, सेल्फ स्टार्ट और अनेकों आधुनिक फीचर से लैस इस मॉडल की कीमत (एक्स शोरुम) 60925 रुपये के साथ शुरू है। ऐसे में अगर आप 65000 रुपये तक की बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो टीवीएस रेडियन (TVS Radeon) आपके लिए एक विकल्प के रुप में बन सकता है।

टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sport) बाइक

टीवीएस के TVS Sport मॉडल को लेकर कई सारी कहानियां चलती हैं। कोई इसे मध्यम वर्गीय परिवार वालों की पसंद बतात है तो कोई स्टाइलिश लुक वालों की पसंद। 60000 से भी कम कीमत में उपलब्ध इस बाइक में फीचर के तौर पर ETFi तकनीक मौजूद है जो कि इसके माइलेज क्षमता को बढ़ाती है। वहीं इसके अतिरिक्त इसमें 110cc सिंगल स्ट्रोक एयर कूल इंजन भी मौजूद है। आधुनिक फीचर के तौर पर इस बाइक में ऑटोमेटिक हेडलाइट, स्पोर्टी हेडलैंप, 3D लोगो और ग्राफिक डिजाइन से सज्जित टैंक मौजूद हैं। इसकी एक्स शोरुम कीमत की शुरुआत 58881 रुपये होती है। बदलते मॉडल और बदलते शहर के साथ इसकी कीमत में बदलाव हो सकता है।

हीरो एच एफ डीलक्स (HERO HF Deluxe) बाइक

हीरो के इस मॉडल को युवाओं की शान कहा जाता है। शानदार फीचर से लैस इस बाइक की कीमत (एकस शोरुम) भी 65000 रुपये से कम है। बता दें कि हीरो के ऑफिसियल साइट की माने तो हीरो एच एफ डीलक्स (HERO HF Deluxe) के कीमत (एक्स शोरुम) की शुरुआत 62862 रुपये से शुरु है। बदलते शहर और बदलते मॉडल के साथ इसकी कीमत में बदलाव देखा जा सकता है। फीचर के तौर पर इसमें i3s तकनीक, सेल्फ स्टार्ट, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम, लंबी सीट और साइड स्टैंड कट ऑफ जैसे फीचर मौजूद हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026