---Advertisement---

Car Driving Tips: गर्मियों में छुट्टी मनाने जा रहे हैं पहाड़ तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, चली जाएगी जान

Car Driving Tips: पहाड़ों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भूलकर भी गाड़ी को चलाते हुए ये गलतियां नहीं करना चाहिए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 23, 2024 2:27 अपराह्न

Car Driving Tips
Follow Us
---Advertisement---

Car Driving Tips: गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है। ऐसे में अगर आप भी पहाड़ों पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो, घर से निकलते हुए इन खास टिप्स को जरुर जान लें। क्योंकि पहाड़ों पर गाड़ी चलाते हुए की गई कुछ गलतियां जान ले सकती हैं। हम सभी पहाड़ों पर हुए हादसों की खबरें अकसर देखते रहते हैं। इन हादसों का सबसे ज्यादा शिकार मैदानी इलाकों से गए लोग होते हैं।

क्योंकि अंजाने में वो खूबसूरत पहाड़ों के खतरनाक रास्तों पर वाहन चलाते हुए ये भूल जाते हैं कि, ये खतरनाक रास्ते उनकी जान ले सकते हैं। इसलिए अपनी ट्रिप को अगर आप खराब नहीं करना चाहते हैं तो एक बार इन टिप्स को जरुर जान लें। वरना आप भी पहाड़ों में अपनी जान गंवा सकते हैं।

गियर पर रखें नजर

पहाड़ों पर कार चलाते हुए गाड़ी के गियर पर खास नजर रखनी चाहिए। पहाड़ों के टूटे- फूटे रास्तों पर अगर सही गियर ना डाला जाए तो गाड़ी किसी वक्त भी हादसे का शिकार हो सकती है। इसलिए इस दौरान जहां तक हो सके मैनुअल गियर का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही एक ही गियर पर गाड़ी को चलाएं।

हेडलाइट, इंडीकेटर और हॉर्न का करें इस्तेमाल

पहाड़ों पर अगर हादसे से बचना है तो लगातार हेडलाइट, इंडीकेटर और हॉर्न का इस्तेमाल करते रहें। इससे आपको इन टूटे-फूटे रास्तों पर चलने में मदद मिलेगी।

रोड सिग्नल्स

पहाड़ों के रास्ते काफी खराब होते हैं। ऐसे में गाड़ी चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए रोड सिग्नल्स पर जरुर नजर रखनी चाहिए। ड्राइविंग करते हुए कोशिश करें कि, आपकी गाड़ी एक ही लाइन पर चले। इससे काफी हद तक हादसों को रोका जा सकता है।

बर्फ में धामी चलाएं गाड़ी

पहाड़ों पर बर्फ भी गिरती है। अगर आप किसी ऐसी जगह जा रहे हैं , जहां पर बर्फ ही बर्फ है तो कोशिश करें गाड़ी को धीमा ही चलाएं। क्योंकि बर्फ होने से रास्ता काफी चिकना हो जाता है। जिसकी वजह से आपकी गाड़ी स्लिप होकर पलट सकती है या फिर खाई में जाकर गिर सकती है। इसलिए इसका खास ध्यान रखें।

ओवरटेक करने से बचें

पहाड़ों में गाड़ी को भूलकर भी ओवरटेक करने की कोशिश नहीं करना चाहिए। क्योंकि ज्यादतर हादसे गाड़ी के ओवरटेक करने से होते हैं। पहाड़ों में बहुत सारे ब्लाइंड कट होते हैं। जिसकी वजह से कब कहां से कौन सा वाहन आ जाए पता नहीं चलता है। इसलिए अपनी गाड़ी को धीमी गति पर चलाते हुए ओवरटेक करने से बचें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Suzuki Sales May 2026

जून 1, 2026

Tata Motors Sales in May 2026

जून 1, 2026

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026