---Advertisement---

Car Mileage Tips: ये कर लिया तो सिर्फ पेट्रोल-डीजल को सूंघकर चलेगी गाड़ी! ऐसे बढ़ाएं माइलेज

Car Mileage Tips: गाड़ी का माइलेज बढ़ाने के ये सबसे आसान तरीके हैं। जिनका फायदा आप उठा सकते हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 13, 2024 6:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Car Mileage Tips: वाहन खरीदना हर किसी का सपना होता है। लोग इसे पूरा कर भी लेते हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब उन्हें पेट्रोल या डीजल भरवाना होता है। क्योंकि पिछले कुछ समय से ईधन के दाम काफी बढ़े हुए हैं। जिसके चलले आम लोगों को गाड़ी में तेल डलवाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। लोग इस परेशान से बचने के लिए अपनी गाड़ी का माइलेज बढ़ाने के लिए भी तमाम तरह की कोशिश करते हैं। लेकिन उससे भी उन्हें राहत नहीं मिलती है। गाड़ी कम तेल खाए इसलिए लोग वाहन खरीदते हुए ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ियों की तरफ भागते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके इस्तेमाल से आप अपनी गाड़ी का माइलेज बढ़ा सकते हैं।

क्लच का बेवजह इस्तेमाल ना करें

अगर आप गाड़ी चलाते हुए बार-बार क्लच दबाते हैं तो आज से ही सावधान हो जाएं। क्योंकि इससे बहुत ज्यादा ईधन खर्च होता है और क्लच प्लेट भी खराब हो जाती है। इसीलिए गियर्स का इस्तेमाल करें। ऐसा करके आप अपनी गाड़ी का माइलेज बढ़ा सकते हैं।

टायर प्रेशर की जांच

अगर गाड़ी के टायरों में हवा कम है तो इसका सीधा असर माइलेज पर पड़ेगा। इसके साथ ही ज्यादा हवा होने पर कार का टायर फट भी सकता है। इसलिए टायर का प्रेशन समय-समय पर चेक करते रहें।

स्पीड का रखें ध्यान

माइलेज और स्पीड एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसलिए जब भी गाड़ी चलाएं तो एक ही स्पीड पर चलाएं । ऐसा करने से आपकी गाड़ी ज्यादा अच्छा माइलेज देगी।

ट्रैफिक अलर्ट पर नजर रखें

ज्यादा ट्रैफिक होने पर गाड़ी बहुत धीरे-धीरे और रुक-रुक कर चलती है। इसका सीधा असर गाड़ी के माइलेज पर पड़ता है। इसलिए ट्रैफिक अलर्ट पर नजर बनाएं रखें और ऐसे रुट को चुनें जहां पर कम भीड़ होती है।

एयर-कंडीशनर का कम करें इस्तेमाल

जब तक इसकी जरुरत ना पड़े तब तक एयर-कंडीशनर को नहीं खोलना चाहिए, क्योंकि इससे बहुत ज्यादा ईधन की खपत होती है। ऐसा करके आप अपनी गाड़ी का माइलेज बढ़ा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026