---Advertisement---

Car Sales in January 2023 in India: Maruti और Tata को धकेलकर आगे निकली Toyota! एक झटके में बेच डाली इतनी कारें

Car Sales in January 2023 in India: देश का ऑटोमोबाइल सेक्टर इन दिनों काफी अच्छी गति से चल रहा है। इसी बीच कई वाहन कंपनियों ने जनवरी महीने की अपनी बिक्री की रिपोर्ट जारी की है। मालूम हो कि बीता साल कारों की बिक्री के लिहाज से काफी अच्छा रहा था। ऐसे में देश की ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 4, 2023 10:48 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 28, 2023 5:59 अपराह्न

Car Sales in January 2023 in India
Follow Us
---Advertisement---

Car Sales in January 2023 in India: देश का ऑटोमोबाइल सेक्टर इन दिनों काफी अच्छी गति से चल रहा है। इसी बीच कई वाहन कंपनियों ने जनवरी महीने की अपनी बिक्री की रिपोर्ट जारी की है। मालूम हो कि बीता साल कारों की बिक्री के लिहाज से काफी अच्छा रहा था। ऐसे में देश की कई कंपनियों ने अपनी जनवरी महीने की हैरान करने वाली रिपोर्ट पेश की है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरी जानकारी। इसका मुकाबला Maruti और Tata से है।

वाहन कंपनियों की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी महीना कई कंपनियों के लिए अच्छा रहा तो वहीं, कई कंपनियों को जनवरी महीने में घाटा हुआ। आपको बता दें कि टोयोटा कार निर्माता कंपनी के लिए जनवरी महीना काफी शानदार रहा। इस दौरान कंपनी की बिक्री में भारी वृद्धि दर्ज हुई।

ये भी पढ़ें: MARUTI SUZUKI FRONX की हुई बल्ले-बल्ले, लॉन्चिग से पहले ही बुकिंग ने करा दी छप्परफाड़ कमाई

टोयोटा कंपनी की कितनी रही बिक्री

टोयोटा ने बताया कि जनवरी महीने में कंपनी की बिक्री 175 फीसदी अधिक हुई। जनवरी 2023 में कंपनी ने 12835 यूनिट्स की बिक्री की। ये आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 175 फीसदी ज्यादा रहा। वहीं, दिसंबर 2022 में 10421 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके मुकाबले जनवरी 2023 में 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

मारुति सुजुकी की जनवरी की बिक्री

वहीं, देश की मशहूर कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जनवरी 2023 में 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी ने इस दौरान 172535 यूनिट्स की बिक्री की। ये पिछले साल जनवरी में हुई 154379 यूनिट्स की बिक्री से 12 फीसदी अधिक है। साथ ही कंपनी ने एक बड़ा दावा किया है कि जनवरी 2023 में देश में बिकने वाले टॉप 10 मॉडलों में से 7 मॉडल मारुति सुजुकी कंपनी के थे।

टाटा मोटर्स की कैसी रही बिक्री

देश के ऑटो बाजार में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली कार कंपनी टाटा मोटर्स के लिए जनवरी महीना अच्छा रहा। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 18 फीसदी का इजाफा देखा गया। जनवरी 2023 में कंपनी ने 47987 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, कंपनी ने जनवरी 2022 में 40777 यूनिट्स की बिक्री की थी।

एमजी मोटर्स की बिक्री

एमजी मोटर्स के लिए जनवरी महीना बहुत अच्छा तो नहीं रहा, मगर फिर भी कंपनी की बिक्री में 12 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया। कंपनी ने बताया कि जनवरी 2023 में खुदरा बिक्री 4.4 फीसदी की गिरावट के साथ 4114 यूनिट्स रह गई। ये पिछले साल जनवरी में 4306 यूनिट्स थी।

किया मोटर्स की बिक्री

किया मोटर्स के लिए जनवरी 2023 का महीना काफी अच्छा रहा। कंपनी ने इस दौरान 28634 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री की। इससे कंपनी की बिक्री में 48 फीसदी की ब़ढ़ोतरी हुई। वहीं, कंपनी ने जनवरी 2022 में 19319 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री की थी। कंपनी ने बताया है कि सेल्टॉस की बिक्री ने कंपनी की सेल को बढ़ाने में मदद की है।

ये भी पढ़ें: पहली बार IPHONE 14 पर मिल रही इतनी भारी छूट, देखते ही टूट पड़े लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Suzuki Brezza Facelift

अप्रैल 12, 2026

KTM 350 Duke

अप्रैल 11, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

अप्रैल 11, 2026

Tata Safari Prices Hiked

अप्रैल 10, 2026

Royal Enfield Flying Flea C6

अप्रैल 10, 2026

2026 Tata Nexon

अप्रैल 9, 2026