---Advertisement---

Car Test Drive: नई कार खरीदने से पहले जान लें टेस्ट ड्राइव का सबसे बेस्ट तरीका, जरा सी चूक पड़ सकती है भारी

Car Test Drive: नई कार खरीदने से पहले टेस्ट ड्राइव जरुर करनी चाहिए। इससे आपको कई सारे फायदे हो सकते है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 17, 2023 11:10 अपराह्न

car
Follow Us
---Advertisement---

Car Test Drive: अगर आप कोई नई कार खरीदने की सोच रहे है तो इसे खरीदने से पहले आपको कार की टेस्ट ड्राइव लेनी होती है। इस दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है। अगर आप कुछ गलती करते हैं तो कार खरीदने का बाद आपको कई तरह की परेशानियों का भविष्य में सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कार ड्राइव के सही प्रोसेस को जरुर जान लें।

कार वैरियंट की लें टेस्ट ड्राइव

जिस वैरिएंट को आप खरीदना चाहते हैं उसे टेस्ट ड्राइव जरुर करना चाहिए, कई बार ऐसा होता है डीलर कार की ज्यादा डिमांड होने के कारण आपके पसंद के वैरियंट की उपलब्धता को लेकर मना करता है। ऐसे उसकी बात बिल्कुल भी नहीं मानना चाहिए। पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक जिस भी सेगमेंट की गाड़ी आप खरीदने जा रहे हो उसके सही मॉडल की टेस्ट ड्राइव जरुर करें।

अन्य ऑप्शन

अकसर लोग दो एक जैसे फीचर्स वाली अलग-अलग कंपनियों की गाड़ियों को लेकर कंफ्यूज होते हैं। ऐसे में जब भी टेस्ट ड्राइव करें तो कोशिश करें एक ही दिन दोनों गाड़ियों की टेस्ट ड्राइव करें। इससे आपको सही अंतर की जानकारी मिल जाएगी।

जानकार के साथ करें टेस्ट ड्राइव

जब भी गाड़ी के टेस्ट ड्राइव पर जा रहे तो किसी जानकार के साथ ही जाएं। ताकि आपको गाड़ी की सही खासियतों के बारे में पता चल सके।

खास फीचर्स को करें चेक

गाड़ी के टेस्ट के दौरान ड्राइव, इंजन, स्टीयरिंग फील, ट्रांसमिशन, ब्रेक इन खास चीजों को खास तौर पर चेक करें। क्योंकि ये गाड़ियों के खास फीचर्स होते हैं।

चेकलिस्ट बनाएं

टेस्ट ड्राइव के लिए आपको एक चेकलिस्ट बनानी चाहिए। जिसमें कार टेस्ट से जुड़ी खास बातों को लिखना चाहिए।

सेफ्टी फीचर्स

नई गाड़ी खरीदते हुए इसके सेफ्टी फीचर्स को अच्छे से चेक कर लेना चाहिए। ये किसी भी ग्राहक के लिए बहुत जरुरी होते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026