---Advertisement---

Citroen C3 Aircross की इस दिन से शुरू होगी प्री-बुकिंग, आकर्षक डिजाइन के साथ मिल सकते हैं हाईटेक सेफ्टी फीचर्स

Citroen C3 Aircross: फ्रांस की कार कंपनी सिट्रॉएन अपनी अपकमिंग कार सी3एयरक्रॉस को जल्द ही भारतीय बाजार में उतार सकती है। इस कार की प्री-बुकिंग इस दिन से शुरू होगी। इस कार में शानदार माइलेज के साथ कई खासियत मिल सकती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 5, 2023 5:28 अपराह्न

Citroen C3 Aircross
Follow Us
---Advertisement---

Citroen C3 Aircross: इंडियन कार बाजार में सिट्रॉएन कार कंपनी की अपनी नई एसयूवी सी3 एयरक्रॉस (Citroen C3 Aircross) को जल्द ही लाने वाली है। फ्रांस कार मेकर Citroen C3 Aircross को लेकर सुर्खियां बटरो रही है। लोगों को इस एसयूवी का लंबे समय से इंतजार है। कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर बताया है कि इस कार की प्री-बुकिंग 15 सितंबर से शुरू होगी। इस कार में काफी स्टाइलिश डिजाइन के साथ दमदार फीचर्स मिल सकते हैं। जानें क्या है इसकी सारी जानकारी।

Citroen C3 Aircross के हाईटेक फीचर्स

सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस  में तीन वेरिएंट मिल सकते हैं। इसमें शाइन, लाइव और फील शामिल है। कंपनी इस कार में एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, 10.25 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, कीलैस एंट्री, 4 स्पीकर साउंड सिस्टम, एडीएएस टेक फीचर दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें कई अन्य कंफर्ट देने वाले फीचर्स मिल सकते हैं। इसके 7 सीटर वेरिएंट में 511 लीटर का बूट स्पेस और 5 सीटर वेरिएंट में 444 लीटर बूट स्पेस दिया जा सकता है। इस कार में सेफ्टी के लिए हिल होल्ड असिस्ट, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स कैमरा, ईएसपी और ड्यूल एयरबैग्स मिलता है।

फीचर्सCitroen C3 Aircross
इंजन1.2 लीटर
ताकत110bhp
टॉर्क190nm
गियरबॉक्स6 स्पीड

Citroen C3 Aircross का संभावित इंजन

इस कार में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। ये 110bhp की ताकत और 190nm का टॉर्क देगी। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि इस कार में 18.50km की माइलेज मिल सकती है। इस कार की कीमत 10 से 15 लाख रुपये एक्सशोरूम हो सकती है। इस कार को अक्टूबर तक लॉन्च किया जा सकता है। इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस और मारुति ग्रैंड विटारा कार से हो सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स और कीमत की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026