---Advertisement---

देसी SUV Bolero Neo ने की ताबड़तोड़ सेल, लुक और फीचर्स देखकर भूल जाएंगे Mahindra Scorpio!

Bolero Neo SUV: महिंद्रा कंपनी की दो मशहूर कारें एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी हुई है। Bolero Neo SUV ने Scorpio को पीछे छोड़ दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 26, 2023 8:30 पूर्वाह्न

Bolero Neo SUV
Follow Us
---Advertisement---

Bolero Neo SUV: भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा इन दिनों अपनी आने वाली कारों की वजह से चर्चा में बनी हुई है। ऑटो सेक्टर में महिंद्रा की गाड़ियों को देखते ही उनकी मजबूती और दमदार इंजन की याद आ जाती है। ऐसे में महिंद्रा कंपनी ने एक खास जानकारी को साझा किया है। महिंद्रा ने बताया है कि बीते साल लॉन्च हुई बोलेरो नियो एसयूवी (Bolero Neo SUV) ने बिक्री के मामले में सबको पछाड़ दिया है।

महिंद्रा ने दी जानकारी

महिंद्रा ने बताया कि बोलेरो नियो एसयूवी बीते एक साल के अंदर सबसे अधिक बिकने वाली है। इस कार ने महिंद्रा की शान कहे जाने वाली महिंद्रा स्कॉर्पियो क  भी पीछे छोड़ दिया है। कंपनी के मुताबिक, बोलेरो नियो एसयूवी ने बीते वित्त वर्ष के दौरान बेहद ही दमदार सेल की है। इस कार की अब तक 14 लाख से अधिक यूनिट्स सेल हो चुकी है। आपको बता दें कि इस कार को साल 2021 में पेश किया गया था।

Bolero Neo SUV की खूबियों की बात करें तो इस गाड़ी को कंपनी ने ऑफ रोड के साथ बॉडी ऑन फ्रेम के साथ तैयार किया था। कंपनी का दावा है कि उसने इस कार को देश के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया था, जो कि अपने रोजगार से जुड़े हैं या फिर नौकरीपेशा हैं। महिंद्रा ने इस कार में कई धांसू फीचर्स दिए हैं।

Bolero Neo SUV के फीचर्स

मॉडलBolero Neo SUV
इंजन1493 cc
ताकत100bhp
टॉर्क260nm
माइलेज17KM
ट्रांसमिशनमैनुअल

 

Bolero Neo SUV में 7 से 8 लोग आराम से बैठ सकते हैं। इस कार को 4 मॉडलों में बेचा जाता है। कंपनी इसमें 1.5 लीटर का डीजल 1493cc का इंजन देती है। इस कार की क्षमता के आधार पर इसमें 100bhp की ताकत और 260nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस गाड़ी में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। RWD ड्राइव के विकल्प के साथ इसमें 17KM के आसपास की माइलेज मिलती है।

इस कार के इंटीटियर की बात करें तो इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। की लैस एंट्री, क्रूज कंट्रोल, एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। इस कार में डबल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स असिस्ट, रियर पार्किगं सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इस

Bolero Neo SUV की कीमत

कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.63 लाख रुपये है, जबकि इसका टॉप मॉडल 12.14 लाख रुपये एक्सशोरूम है। वहीं, इस कार ने अपनी ही कंपनी की कार Mahindra Scorpio को पीछे छोड़ दिया है। Mahindra Scorpio की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13 लाख रुपये है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 16 लाख रुपये है। आपको बता दें कि बोलेरो नियो की सीधी टक्कर निसान मेग्नाइट, किआ सेल्टोस, मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, रेनॉल्ट किगर, टाटा नेक्सॉन और हुंडई वेन्यू जैसी कारों से है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026