---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza vs Tata Nexon: किस SUV में मिलता है ज्यादा बड़ा बूट स्पेस, खरीदने से पहले जान लीजिए अंतर

Maruti Suzuki Brezza vs Tata Nexon: देश के वाहन क्षेत्र में बीते कुछ समय में एक से बढ़कर एक नई कारों ने शानदार एंट्री ली है। इंडियन मार्केट में बड़ी कारों की मांग में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। ऐसे में कार निर्माता भी एसयूवी कारों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। यही वजह ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 31, 2023 2:06 अपराह्न

Maruti Suzuki Brezza vs Tata Nexon
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza vs Tata Nexon: देश के वाहन क्षेत्र में बीते कुछ समय में एक से बढ़कर एक नई कारों ने शानदार एंट्री ली है। इंडियन मार्केट में बड़ी कारों की मांग में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। ऐसे में कार निर्माता भी एसयूवी कारों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। यही वजह है कि एसयूवी को लेकर काफी अच्छा बाजार बना हुआ है। इसी बीच अगर आप भी एसयूवी लेने की सोच रहे हैं तो आप इन दो ऑप्शन मारुति सुजुकी ब्रेजा और टाटा नेक्सन (Maruti Suzuki Brezza vs Tata Nexon) पर विचार कर सकते हैं।

Maruti Suzuki Brezza

मारुति सुजुकी की इस शनदार एसयूवी को बेहद ही दमदार डिजाइन दिया गया है। इस कार के 4 वेरिएंट LXi, VXi, ZXi, and ZXi (O) मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, क्रॉम इन्सर्ट फॉग लाइट, स्किड प्लेट, नया फ्रंट और रियर बंपर, रुफ रेल्स, एलईडी टेल लाइट्, शार्क फिन एंटीना और 16 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

फीचर्सMaruti Suzuki Brezza
इंजन1462CC
ताकत103bhp 
टॉर्क138Nm 
गियरबॉक्स6 स्पीड मैनुअल
बूट स्पेस328 लीटर
माइलेज17-26KM
कीमत8.29-14.14 लाख

इसमें 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एचयूडी, 6 एयरबैग्स, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिक सनरुफ, ईएसपी, 360 डिग्री कैमरा, वॉयलैस चार्जिंग और पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं। इसकी एक्सशोरुम कीमत 8.29 लाख रुपये से लेकर 14.14 लाख रुपये है।

Tata Nexon

टाटा मोटर्स की मशहूर एसयूवी है टाटा नेक्सन। इस कार कई वेरिएंट आते हैं। एसयूवी में ड्यूल बैरल प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, इंटीग्रेटेड ट्री ऐरो एलईडी सेटअप, थीम्ड ग्रिल के साथ 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं, कार के अंदर नया डैशबोर्ड लेआउट और नया स्टीयरिंग व्हील है। इसमें क्रूज कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटिरिंग सिस्टम, कीलैस एंट्री, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस फीचर दिया गया है। इस कार की एक्सशोरुम कीमत 8 लाख रुपये है।

फीचर्सTata Nexon
इंजन1497CC
ताकत118bhp 
टॉर्क170Nm 
गियरबॉक्स6 स्पीड ऑटोमेटिक
बूट स्पेस350 लीटर
माइलेज17-24KM
कीमत8 लाख

किसी भी कार को खरीदने से पहले अपने बजट और किसी कार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026